कोरोना से बचने का उपाय - सावधानी व सुरक्षा कलेक्टर बंसल
धमतरी- जिला प्रशासन धमतरी माननीय कलेक्टर एवं अध्यक्ष रजत बंसल ने वर्तमान में चल रहे विश्वव्यापी कोरोना वायरस से सामना करने व जनसमुदाय के जीवन को सुरक्षित रखने के लिए आपातकालीन बैठक आयोजित कर सावधानी,सुरक्षा एवं जागरूकता ही इससे बचने के उपाय है सजग रहने की बात कहा जिला पंचायत सीईओ एवं उपाध्यक्ष रेडक्रास श्रीमती नम्रता गांधी एवं सीएमएचओ रेडक्राॅस डाॅ.डी.के.तुर्रे के मार्गदर्शन में 18 मार्च से 04 अप्रैल तक सेवा कार्य हेतु स्कूल आॅफ नर्सिग काॅलेज बठेना, फ्लोरेंस काॅलेज, रिलायंस काॅलेज, माही नर्सिंग कालेज, शास.महाविद्यालय पी0जी0काॅलेज, आई.टी.आई.भटगांव, पोटियाडीह, खरतुली, आई.टी.आई.कुरूद, आई.टी.आई.नगरी, आई.टी.आई.मगरलोड, गुरूकुल काॅलेज,शास.महाविद्यालय कुरूद, शास.महाविद्यालय नगरी, शास.महाविद्यालय मगरलोड के रेडक्राॅस वालेटियर्स अपनी सेवाएं बस स्टेशन धमतरी,कुरूद,नगरी,मगरलोड में स्वास्थ्य विभाग,परिवहन विभाग एवं नगर पालिक निगम के टीम के साथ साथ सहयोग प्रदान करते हुए यात्रियों को कोरोना से सुरक्षा के लिए उपाय व सावधानियों की जानकारी दिया जा रहा है। एवं किसी यात्री को श्वास लेने में तकलीफ,खासी,बुखार की जानकारी हो रही है तो ऐसे यात्री की जानकारी रजिस्टर में पंजीबद्ध किया जा रहा है ताकि किसी भी प्रकार की संदेहस्पद होने पर जरूरत पड़ने पर उनका टैªस किया जा सके। जिला संगठक जिला संगठक प्रदीप कुमार साहू एवं आकाश गिरिगोस्वामी रेडक्राॅस काउंसलर के नेतृत्व मंे आज सुबह 08 बजे से शाम 08 बजे तक रेडक्राॅस वालेटियर्स के साथ सेवाएं दे रहे है। प्रशासन द्वारा टोल फ्री नम्बर-104 जारी किया गया है जिससे आम नागरिकगण यदि कोरोना की संदेहस्पद की जानकारी स्वास्थ्य विभाग को तत्काल दिया जा सके।