महिलाओं के आत्मसम्मान और स्वरोजगार के लिए सृजनात्मक कार्य कर रही प्रदेश सरकार‘लोकवाणी‘ सुनने के बाद महापौर सहित जनप्रतिनिधियों ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा - chhattisgarhkaratan

chhattisgarhkaratan

भारत सरकार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से मान्यता प्राप्त छत्तीसगढ़ रत्न

Home Top Ad

Post Top Ad

Popular Posts

Saturday, 7 March 2020

महिलाओं के आत्मसम्मान और स्वरोजगार के लिए सृजनात्मक कार्य कर रही प्रदेश सरकार‘लोकवाणी‘ सुनने के बाद महापौर सहित जनप्रतिनिधियों ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा

महिलाओं के आत्मसम्मान और स्वरोजगार के लिए सृजनात्मक कार्य कर रही प्रदेश सरकार
‘लोकवाणी‘ सुनने के बाद महापौर सहित जनप्रतिनिधियों ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा
धमतरी, 08 मार्च 2020/ ‘मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में सिर्फ सवा साल के कार्यकाल में छत्तीसगढ़ सरकार अनेक सकारात्मक कार्य हुए हैं। विशेष तौर पर महिला सशक्तिकरण, उनके आत्मसम्मान की रक्षा और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए स्वरोजगार से जोड़ने की लगातार कवायद की जा रही है। प्रदेश की महिलाएं हर क्षेत्र में पुरूष के कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं।‘ उक्त बातें नगरपालिक निगम धमतरी के महापौर श्री विजय देवांगन ने आज ‘लोकवाणी‘ के प्रसारण के उपरांत अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कही।
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की मासिक रेडियो वार्ता ‘लोकवाणी‘ की आठवीं कड़ी का प्रसारण आकाशवाणी एवं क्षेत्रीय समाचार चैनलों में सुबह साढ़े दस बजे से 10.55 के बीच किया गया, जिसमें ‘महिलाओं को बराबरी के अवसर‘ विषय पर मुख्यमंत्री ने अपने विचार व्यक्त किए। इसे सुनने जिला स्तर पर श्रवण व्यवस्था नगर निगम कार्यालय के सभाकक्ष में की गई थी। मुख्यमंत्री का उद्बोधन सुनने के बाद महापौर ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रदेश के मुखिया के द्वारा महिला सशक्तिकरण को लेकर योजनाओं के माध्यम से अनेक सकारात्मक एवं सृजनात्मक कार्य किए जा रहे हैं। महिलाओं को स्वसहायता समूहों से जोड़कर उन्हें न सिर्फ स्वावलम्बी बनाया जा रहा है, बल्कि इससे उनका आत्मविश्वास भी अपेक्षाकृत मजबूत हुआ है। महिलाओं को योजनाओं का वास्तविक लाभ देने अनेक नियमों का शिथिलीकरण भी किया गया है। निगम के सभापति श्री अनुराग मसीह ने कहा कि प्रदेश सरकार की सोच महिलाओं को प्रति बेहद सकारात्मक और स्पष्ट है। समय के साथ लोगों के विचारों में भी परिवर्तन हुआ है। महिलाएं एक साथ मां, बेटी, बहन सहित कई भूमिकाएं निभाते हुए अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों का निर्वहन करती हैं, किन्तु आज की नारी हर क्षेत्र एवं गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेकर खुद के वजूद को साबित कर रही हैं। उन्हें आगे बढ़ाने में मौजूदा सरकार हरसम्भव मदद कर रही है। वरिष्ठ नागरिक श्री मोहन लालवानी ने कहा कि प्रदेश की स्त्री शक्ति किसी भी क्षेत्र में पुरूषों से कमतर नहीं हैं। शासन उनकी प्रतिभाओं का सम्मान करते हुए रोजगार एवं स्वरोजगार से जोड़ने लगातार प्रयास कर रहा है और इस दिशा में लगातार हो रहे नवाचार मुख्यमंत्री की सार्थक व गम्भीर कोशिशों का ही सुखद परिणाम है। इसके अलावा पार्षद श्री दीपक सोनकर, श्री राजेश ठाकुर, श्री राजेश पाण्डेय, सलीम रोकड़िया, एल्डरमैन श्री अरूण चैधरी तथा श्री विक्रांत शर्मा ने ‘लोकवाणी‘ के प्रसारण के पश्चात् कहा कि महिला समूहों को संगठित करने के लिए कुपोषण की सामाजिक बुराइयों को दूर करने सुपोषण अभियान के माध्यम से गर्भवती महिलाओं एवं शिशुवती माताओं को गर्म भोजन एवं पूरक आहार दिया जा रहा है। इसी तरह राज्य लोक सेवा आयोग एवं व्यासायिक परीक्षा मण्डल के जरिए शासकीय सेवाओं में महिलाओं का प्रतिनिधित्व, शिक्षाकर्मियों का स्कूल शिक्षा विभाग में संविलियन, उद्योग स्थापित करने के लिए ऋण नियमों में शिथिलीकरण के अलावा महिला सुरक्षा के लिए 1091 हेल्पलाइन सेंटर, सखी सेंटर, बड़े शहरों के प्रमुख चैक-चैराहों में सीसीटीव्ही कैमरे लगवाने जैसे अनेक कार्य प्रदेश सरकार द्वारा किए जा रहे हैं। इस दौरान निगम के उपायुक्त श्री पंकज शर्मा एवं नगर के प्रबुद्धजन उपस्थित

Post Top Ad