बिहान स्वसहायता समूह ने बनाया 50 हजार
--00--
जिले के मगरलोड विकासखंड के ग्राम पंचायत भेण्डरी में बिहान योजना के तहत गठित जय माँ गायत्री स्वसहायता समूह द्वारा रंगो के त्यौहार होली के अवसर पर फूलों से गुलाल तैयार किया गया है। फूलों की उपयोगिता जहां सरकारी कार्यक्रमों व धार्मिक आयोजनों में महज पुष्पगुच्छ व पुष्पमाला के रूप में होता था लेकिन बिहान स्वसहायता समूह में फूलों का उपयोग गुलाल बनाकर होली को फूलों के रंगो से भर दिया है। यह गुलाल पूर्णतः जैविक होली के साथ-साथ स्वास्थ्य व त्वचा के लिए फायदेमंद है।
सरकारी कार्यक्रम व राजिम मेले में प्रयुक्त आयोजनों में फूलों को उपयोग - गायत्री स्वसहायता समूह के अध्यक्ष श्रीमती सुनिती साहू ने बताया कि-इन फूलों की आपूर्ति धार्मिक व सरकारी आयोजनों में उपयोग के बाद जो फूल कचरे में फेंक दिये जाते थे उन फूलों को पुनः उपयोग में लाकर खूबसूरत जैविक गुलाल बनाकर क्षेत्र में अपनी पहचान बना रहे हैं।
जिला प्रशासन के सहयोग से लगाया स्टाल -मुख्य कार्यपाालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती नम्रता गांधी ने बताया कि-जैविक गुलाल की बिक्री हेतु जिला परिषद्, जनपद परिसर एवं अन्य सार्वजनिक स्थानों पर स्वसहायता समूह द्वारा स्टाल लगाया गया। ज्ञात हो कि जिले में पहली बार गायत्री स्वसहायता समूह द्वारा हर्बल गुलाल बनाया गया है जिसे जनमानस द्वारा अब हर आयोजन में उपयोग किया जा रहा है। लोगों की मांग भी दिनोदिन बढ़ रही है। स्वसहायता समूह द्वारा फूलों से 250 किलोग्राम का गुलाल 50 हजार रूपये की लागत से तैयार किया गया है। यह गुलाल 250 ग्राम और 500 ग्राम के पैकेट में भी लोगों के सुविधा अनुसार उपलब्ध की गई है। आगे अन्य समूहों को भी जोड़कर लाभान्वित भी किया जावेगा।