जिले में महिला स्वसहायता समूहों के द्वारा तैयार किए गए उत्पादों का उपयोग - chhattisgarhkaratan

chhattisgarhkaratan

भारत सरकार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से मान्यता प्राप्त छत्तीसगढ़ रत्न

Home Top Ad

Post Top Ad

Popular Posts

Tuesday, 3 March 2020

जिले में महिला स्वसहायता समूहों के द्वारा तैयार किए गए उत्पादों का उपयोग



स्वसहायता समूहों के उत्पादों को खरीदने सभी विभाग प्रमुखों को दिए निर्देश
समय-सीमा बैठक में अंतर्विभागीय समन्वय स्थापित करने सी.ई.ओ. ने दिया जोर
धमतरी, 03 मार्च 2020/ जिले में महिला स्वसहायता समूहों के द्वारा तैयार किए गए उत्पादों का उपयोग शासकीय कार्यालयों में अनिवार्य रूप से करने के निर्देश जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नम्रता गांधी ने आज सुबह कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में दिए। पिछली बैठकों में दिए गए निर्देश के बाद भी समूहों से उत्पाद नहीं खरीदे जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि अगली बैठक में प्रत्येक विभाग के अधिकारी इसकी जानकारी बैठक में लेकर आएं, कि उनके द्वारा प्रतिदिन उपयोग होने वाली सामग्री जैसे फिनाइल, वाॅशिंग पावडर, हैण्डवाॅश, साबुन, अगरबत्ती, झाड़ू, हारपिक, एलईडी बल्ब आदि का प्रस्ताव समूह को अनिवार्य रूप से भेजा गया है। बैठक में उन्होंने विभागवार लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए विभागों से अंतरसमन्वय स्थापित करते हुए मामलों का निबटारा करने के निर्देश दिए, साथ ही पिछले दिनों नगरी विकासखण्ड में आयोजित विशेष पिछड़ी जनजातियों के लिए आयोजित शिविरों में प्राप्त आवेदनों का एक माह के भीतर गुणवत्तापूर्वक निराकरण करने के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया। सी.ई.ओ. ने बताया कि उक्त शिविरों में कमार जनजाति के लोगों से कुल 270 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इसके अलावा विभिन्न बिन्दुओं एवं प्रकरणों पर बैठक में चर्चा की गई। इस अवसर पर डीएफओ श्री अमिताभ बाजपेयी, अपर कलेक्टर श्री दिलीप अग्रवाल, तीनों अनुविभाग के अनुविभागीय अधिकारी सहित विभिन्न विभाग के अधिकारीगण उपस्थित रहे।
क्रमांक-03/1285/सिन्हा
समाचार
कौशल विकास योजना के तहत नगर व ग्राम पंचायतों में काउंसिलिंग शिविर 04 मार्च सेधमतरी, 03 मार्च 2020/ प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के तहत विभिन्न पाठ्यक्रमों में निःशुल्क कौशल प्रशिक्षण प्रदान किए जाने के लिए जिले की चिन्हांकित नगर पंचायतों एवं ग्राम पंचायतों में मोबिलाइजेशन एवं काउंसिलिंग शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिला परियोजना आजीविका महाविद्यालय के सहायक परियोजना अधिकारी ने बताया कि शिविरों का आयोजन 04 मार्च से 07 मार्च के बीच आयोजित किया जाएगा। इसके लिए ग्राम पंचायत स्तर पर कोटवारों के माध्यम से मुनादी भी कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि कार्यालय नगर पंचायत मगरलोड-भैसमुंडी में 04 मार्च को सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक शिविर लगाया जाएगा। इसी तरह नगर पंचायत भखारा-भठेली में 05 मार्च, ग्राम पंचायत कार्यालय बिरेझर (कुरूद) में 06 मार्च को तथा ग्राम पंचायत मेघा (मगरलोड) में 07 मार्च को शिविर आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने इच्छुक युवक-युवतियों से शिविर में उपस्थित होकर पंजीयन कराने तथा काउंसिलिंग शिविर का लाभ लेने की अपील की 

Post Top Ad