प्रवेश परीक्षा 07 मार्च को शासकीय हाईस्कूल सोरिदभाठ मेंआदिम जाति तथा अनुसूचित जाति उत्कर्ष योजना के तहत कक्षा छठवीं में प्रवेश के लिए - chhattisgarhkaratan

chhattisgarhkaratan

भारत सरकार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से मान्यता प्राप्त छत्तीसगढ़ रत्न

Home Top Ad

Post Top Ad

Popular Posts

Tuesday, 3 March 2020

प्रवेश परीक्षा 07 मार्च को शासकीय हाईस्कूल सोरिदभाठ मेंआदिम जाति तथा अनुसूचित जाति उत्कर्ष योजना के तहत कक्षा छठवीं में प्रवेश के लिए




प्रवेश परीक्षा 07 मार्च को शासकीय हाईस्कूल सोरिदभाठ में
आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति उत्कर्ष योजना के तहत कक्षा छठवीं में प्रवेश के लिए

धमतरी, 03 मार्च 2020/ आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति उत्कर्ष योजना के तहत शिक्षा सत्र 2020-21 में कक्षा छठवीं में प्रवेश के लिए आगामी 07 मार्च को प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी। दोपहर 12 से दो बजे तक शासकीय हाईस्कूल, सोरिदभाठ (बागतराई रोड, जोधापुर) धमतरी में आयोजित इस परीक्षा में शामिल होने के लिए प्रवेश पत्र संबंधित विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय से प्राप्त किया जा सकता है। सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक परीक्षार्थियों को परीक्षा शुरू होने के एक घंटे पहले परीक्षा केन्द्र में अपनी उपस्थिति देनी होगी।
क्रमांक-03/1285/इस्मत
समाचार
हाईस्कूल की परीक्षा में 12475 परीक्षार्थी हुए शामिल

धमतरी, 03 मार्च 2020/ छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल रायपुर द्वारा आयोजित हाईस्कूल/हायर सेकेण्डरी परीक्षा 2020 जिले में चल रही है। आज हाईस्कूल की प्रथम भाषा हिन्दी विषय की परीक्षा आयोजित की गई। इसमें कुल दर्ज 12646 में से 12475 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए और 171 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इनमें धमतरी विकासखण्ड में दर्ज 4454 में से 4397 परीक्षार्थी उपस्थित और 57 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इसी तरह कुरूद विकासखण्ड में दर्ज 3453 में से 3428 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए और 25 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। मगरलोड विकासखण्ड में 2179 में से 2145 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए और 34 परीक्षार्थी अनुपस्थित तथा नगरी विकासखण्ड में 2560 परीक्षार्थियों में से 2505 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। यहां 55 परीक्षार्थी अनुपस्थित पाए गए। बताया गया है कि आज एक भी नकल का प्रकरण दर्ज नहीं किया गया।






Post Top Ad