पवित्र सावन मास के चतुर्थ सोमवार को पलौद में होगा मंत्रमय अभिषेक एवं पूर्णाहुति - chhattisgarhkaratan

chhattisgarhkaratan

भारत सरकार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से मान्यता प्राप्त छत्तीसगढ़ रत्न

Home Top Ad

Post Top Ad

Popular Posts

Thursday, 20 August 2026

पवित्र सावन मास के चतुर्थ सोमवार को पलौद में होगा मंत्रमय अभिषेक एवं पूर्णाहुति

 "पवित्र सावन मास के चतुर्थ सोमवार को पलौद में होगा मंत्रमय अभिषेक एवं पूर्णाहुति



 पवित्र सावन मास के चतुर्थ एवं अंतिम सोमवार के अवसर पर दिनांक 24 अगस्त 2026 को ग्राम पलौद (टेकारी), अभनपुर, जिला रायपुर में विशेष आध्यात्मिक आयोजन किया जाएगा। यशस्वी साधक टोमन साहू के निज निवास पर प्रातः 10 बजे से पूज्य गुरुजी डॉ. आनंद मतावले जी के सानिध्य में श्री चंद्रमोलेश्वर स्फटिक शिवलिंग का अखंड पांच घंटे का मंत्रमय अभिषेक संपन्न होगा। इसके पश्चात विधिवत पूर्णाहुति की जाएगी।

आयोजन में साधकों द्वारा श्रद्धा एवं भक्ति के साथ भगवान शिव का मंत्रोच्चारपूर्वक अभिषेक किया जाएगा। इस अवसर पर इच्छुक साधकों को मंत्र एवं विशेष मंत्र दीक्षा भी प्रदान की जाएगी।

पूज्य गुरुजी डॉ. आनंद मतावले जी ने श्रद्धालुओं एवं साधकों से अपना समय सुनिश्चित कर सपरिवार आयोजन में शामिल होने का आह्वान किया है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं को आयोजन में सहभागी बनने हेतु आशीर्वाद प्रदान करते हुए सादर आमंत्रित किया है।

आयोजन गुरुसत्ता आध्यात्मिक तंत्र ज्योतिष वेलफेयर सोसाइटी, गुरुधाम तरीघाट राजिम छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में आयोजित होगा।

Post Top Ad