साहू समाज तेलीनसत्ती-भानपुरी परिक्षेत्र भवन निर्माण की मांग को लेकर मुख्यमंत्री से मिले प्रतिनिधिमंडल, रंजना साहू के नेतृत्व में सौंपा गया मांगपत्र - chhattisgarhkaratan

chhattisgarhkaratan

भारत सरकार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से मान्यता प्राप्त छत्तीसगढ़ रत्न

Home Top Ad

Post Top Ad

Popular Posts

Thursday, 6 August 2026

साहू समाज तेलीनसत्ती-भानपुरी परिक्षेत्र भवन निर्माण की मांग को लेकर मुख्यमंत्री से मिले प्रतिनिधिमंडल, रंजना साहू के नेतृत्व में सौंपा गया मांगपत्र

 साहू समाज तेलीनसत्ती-भानपुरी परिक्षेत्र भवन निर्माण की मांग को लेकर मुख्यमंत्री से मिले प्रतिनिधिमंडल, रंजना साहू के नेतृत्व में सौंपा गया मांगपत्र



धमतरी- साहू समाज तेलीनसत्ती-भानपुरी परिक्षेत्र के लिए समाज भवन निर्माण की लंबे समय से चली आ रही मांग को लेकर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं धमतरी की पूर्व विधायक श्रीमती रंजना डीपेंद्र साहू के नेतृत्व में परिक्षेत्र के पदाधिकारियों ने प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय श्री विष्णुदेव साय से मुख्यमंत्री निवास, रायपुर में सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं धमतरी पूर्व विधायक श्रीमती रंजना डीपेंद्र साहू के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने समाज की ओर से मांगपत्र सौंपते हुए तेलीनसत्ती-भानपुरी परिक्षेत्र भवन के निर्माण हेतु आवश्यक स्वीकृति प्रदान करने का आग्रह किया गया। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि साहू समाज तेलीनसत्ती-भानपुरी परिक्षेत्र सामाजिक, सांस्कृतिक एवं संगठनात्मक गतिविधियों में लगातार सक्रिय भूमिका निभा रहा है। समाज के विभिन्न कार्यक्रमों, बैठकों, प्रतिभा सम्मान समारोह, सामाजिक जागरूकता एवं सामूहिक आयोजनों के लिए स्थायी भवन की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही है। भवन के निर्माण से समाज के लोगों को एक सशक्त मंच उपलब्ध होगा तथा सामाजिक एकता और संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक श्रीमती रंजना डीपेंद्र साहू ने मुख्यमंत्री से आग्रह करते हुए कहा कि समाज भवन केवल एक भवन नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक संरक्षण और भावी पीढ़ी के मार्गदर्शन का केंद्र बनेगा, उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रदेश सरकार समाज की इस महत्वपूर्ण एवं जनहितकारी मांग पर सकारात्मक निर्णय लेकर समाज की वर्षों पुरानी अपेक्षा को पूर्ण करेगी। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुना और समाज की मांग पर सकारात्मक पहल करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार सभी समाजों के विकास एवं सामाजिक अधोसंरचना को सुदृढ़ करने के लिए प्रतिबद्ध है तथा इस मांग का नियमानुसार परीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान परिक्षेत्र अध्यक्ष श्री गोवर्धन साहू, तहसील अध्यक्ष (ग्रामीण) श्री चिरौंजी साहू, संरक्षक श्री नंदकुमार साहू, संरक्षक श्री केशव साहू, कोषाध्यक्ष श्री हजारीलाल साहू एवं सचिव श्री सतीश साहू उपस्थित रहे।

Post Top Ad