राजिम में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष दीपक बैज का भव्य स्वागत आतिशबाजी और जयघोष से गूंजा पं. श्यामाचरण शुक्ल चौक - chhattisgarhkaratan

chhattisgarhkaratan

भारत सरकार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से मान्यता प्राप्त छत्तीसगढ़ रत्न

Home Top Ad

Post Top Ad

Popular Posts

Monday, 3 August 2026

राजिम में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष दीपक बैज का भव्य स्वागत आतिशबाजी और जयघोष से गूंजा पं. श्यामाचरण शुक्ल चौक

 राजिम में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष दीपक बैज का भव्य स्वागत

आतिशबाजी और जयघोष से गूंजा पं. श्यामाचरण शुक्ल चौक




राजिम, 1 अगस्त। गरियाबंद प्रवास के दौरान कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज का शनिवार को राजिम स्थित पंडित श्यामाचरण शुक्ल चौक में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रूपेश साहू के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया तथा आतिशबाजी कर उत्साह का प्रदर्शन किया। पूरे चौक में कांग्रेस समर्थकों के जयघोष और जिंदाबाद के नारों से माहौल गूंजता रहा।स्वागत कार्यक्रम के दौरान प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने पंडित श्यामाचरण शुक्ल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा जनहित के मुद्दों पर सक्रियता से कार्य करने का आह्वान किया।इस अवसर पर पूर्व विधायक अमितेश शुक्ला के सुपुत्र भवानीशंकर शुक्ला, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता रामकुमार गोस्वामी, डी.के. ठाकुर, विकास तिवारी,पवन सोनकर, अशोक श्रीवास्तव, कुलेश्वर साहू, गोविंद कहार, रामनारायण साहू, विष्णु जांगड़े, योगेश साहू, देवेंद्र साहू, रमेश वर्मा, मो. शब्बीर, योगेश्वरी साहू, उमा देवी साहू, हिमेश्वरी साहू,भुवनेश्वरी बंजारे सहित राजिम एवं फिंगेश्वर ब्लॉक के सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



Post Top Ad