कांग्रेस के राज में पेपर लीक हुए पर परीक्षा नहीं रुकी। हमारी सरकार में पारदर्शिता है - लीक हुआ तो परीक्षा रद्द - रंजना साहू - chhattisgarhkaratan

chhattisgarhkaratan

भारत सरकार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से मान्यता प्राप्त छत्तीसगढ़ रत्न

Home Top Ad

Post Top Ad

Popular Posts

Thursday, 23 July 2026

कांग्रेस के राज में पेपर लीक हुए पर परीक्षा नहीं रुकी। हमारी सरकार में पारदर्शिता है - लीक हुआ तो परीक्षा रद्द - रंजना साहू

 *

कांग्रेस के राज में पेपर लीक हुए पर परीक्षा नहीं रुकी। हमारी सरकार में पारदर्शिता है - लीक हुआ तो परीक्षा रद्द - रंजना साहू



धमतरी- भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना साहू ने पेपर लीक के मुद्दे पर कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि "कांग्रेस के राज में पेपर लीक हुए पर परीक्षा नहीं रुकी। हमारी सरकार में पारदर्शिता है - लीक हुआ तो परीक्षा रद्द।"

रंजना साहू ने आगे कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में दर्जनों बार पेपर लीक हुए, लेकिन तब सरकार ने आंख मूंद ली। नतीजा यह हुआ कि अपात्र लोग आज भी सरकारी नौकरियों में बैठे हैं।

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार युवाओं के भविष्य के साथ कोई समझौता नहीं करेगी। एक भी पेपर लीक की सूचना मिलते ही परीक्षा को निरस्त कर दिया जाता है और दोबारा निष्पक्ष परीक्षा कराई जाती है। सरकार पेपर माफियाओं पर भी कड़ी कार्रवाई कर रही है।

रंजना साहू ने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस सरकार के समय खुद प्रियंका गांधी ने माना था कि पेपर लीक बहुत बड़ा मुद्दा है और उनकी सरकार उसे रोक नहीं पा रही है। लेकिन आज कांग्रेस को वह समय याद नहीं आ रहा।

Post Top Ad