नरहरपुर में भाजपा की संगठनात्मक बैठक संपन्न, रंजना साहू ने कार्यकर्ताओं से संगठन को और सशक्त बनाने का किया आह्वान - chhattisgarhkaratan

chhattisgarhkaratan

भारत सरकार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से मान्यता प्राप्त छत्तीसगढ़ रत्न

Home Top Ad

Post Top Ad

Popular Posts

Friday, 10 July 2026

नरहरपुर में भाजपा की संगठनात्मक बैठक संपन्न, रंजना साहू ने कार्यकर्ताओं से संगठन को और सशक्त बनाने का किया आह्वान

 नरहरपुर में भाजपा की संगठनात्मक बैठक संपन्न, रंजना साहू ने कार्यकर्ताओं से संगठन को और सशक्त बनाने का किया आह्वान







भारतीय जनता पार्टी मंडल नरहरपुर की संगठनात्मक बैठक शुक्रवार को सांस्कृतिक भवन, नरहरपुर में आयोजित की गई। बैठक में छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष, कांकेर जिला प्रभारी एवं धमतरी की पूर्व विधायक श्रीमती रंजना डीपेंद्र साहू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उन्होंने संगठन की मजबूती, बूथ स्तर पर सक्रियता तथा आगामी कार्यक्रमों की तैयारी को लेकर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारतीय जनता पार्टी के पुरोधाओं की छायाचित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया, तद्उरांत नरहरपुर मण्डल के सभी पदाधिकारियों, शक्ति केंद्र प्रभारी, बूथ अध्यक्ष सहित सभी भाजपा पदाधिकारियों ने अपना परिचय दिया। श्रीमती रंजना साहू ने कार्यकर्ताओं से कहा कि भारतीय जनता पार्टी का सबसे बड़ा आधार उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं, संगठन की शक्ति बूथ स्तर से ही मजबूत होती है, इसलिए प्रत्येक कार्यकर्ता को जनसंपर्क बढ़ाते हुए केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि पार्टी का प्रत्येक अभियान जनहित और राष्ट्रहित को समर्पित है तथा कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका से ही संगठन निरंतर मजबूत होता है। बैठक में मंडल प्रभारी विजय कुमार मंडावी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष संतोष कुमार भास्कर ने किया, उन्होंने मंडल की गतिविधियों एवं आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए सभी कार्यकर्ताओं से सक्रिय सहभागिता का आग्रह किया।बैठक के दौरान संगठन की वर्तमान गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा की गई तथा आगामी अभियानों, सदस्यता विस्तार, बूथ सशक्तिकरण, जनसंपर्क अभियान और संगठनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा हुई। कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने क्षेत्रों की गतिविधियों की जानकारी भी साझा की तथा संगठन को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए सुझाव प्रस्तुत किए। मंडल अध्यक्ष संतोष भास्कर, मण्डल महामंत्री लक्ष्मीनारायण साहू, जिला मंत्री हेमप्रभा काटबेर, आईटी सेल संयोजक मुकेश संचेती, भूपेश नेताम, जनपद अध्यक्ष सोमन सिंह कांवडे, विजय मंडावी मंडल प्रभारी नरहरपुर, रामेश्वर साहू युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष, अगेश कुमार युवा मोर्चा मंडल, मंडल उपाध्यक्ष नरहरपुर, भागवत सोरी युवा मोर्चा महामंत्री सहित बैठक में बड़ी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी, मंडल एवं मोर्चा-प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post Top Ad