CM कार्यक्रम से पहले पाण्डुका में ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन, विधायक रोहित साहू को काला झंडा दिखाने निकले सैकड़ों कार्यकर्ता गिरफ्तार - chhattisgarhkaratan

chhattisgarhkaratan

भारत सरकार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से मान्यता प्राप्त छत्तीसगढ़ रत्न

Home Top Ad

Post Top Ad

Popular Posts

Wednesday, 17 June 2026

CM कार्यक्रम से पहले पाण्डुका में ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन, विधायक रोहित साहू को काला झंडा दिखाने निकले सैकड़ों कार्यकर्ता गिरफ्तार

 CM कार्यक्रम से पहले पाण्डुका में ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन, विधायक रोहित साहू को काला झंडा दिखाने निकले सैकड़ों कार्यकर्ता गिरफ्तार



गरियाबंद-:मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रस्तावित कार्यक्रम से पहले पाण्डुका में ब्लॉक मोरी साध्यक्ष रूपेश साहू के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। विधायक रोहित साहू को काला झंडा दिखाने निकले सैकड़ों कांग्रेसियों को पुलिस ने चारों धाम चौक पर रोककर गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान गरियाबंद-रायपुर नेशनल हाईवे पर कुछ समय के लिए जाम की स्थिति निर्मित हो गई।


कांग्रेस कार्यकर्ता काली पट्टी और काले कपड़े पहनकर "रोहित साहू वापस जाओ", "मुख्यमंत्री वापस जाओ" तथा सरकार विरोधी नारे लगाते रहे। विरोध प्रदर्शन के दौरान विधायक रोहित साहू का काफिला भी कुछ समय के लिए रुक गया। वहीं कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोकझोंक भी देखने को मिली, जिसके बाद पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था संभालते हुए प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया।


कांग्रेस नेताओं ने कहा कि खाद-बीज की समस्या, बढ़ती महंगाई और किसानों की परेशानियों को लेकर यह विरोध प्रदर्शन किया गया है। उन्होंने सरकार पर जनता की समस्याओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया।


प्रदर्शन में प्रमुख रूप से ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रूपेश साहू, जिला सोशल मीडिया सह प्रभारी टिकेश साहू,पूर्व जनपद उपाध्यक्ष योगेश साहू, सोशल मीडिया प्रभारी रामगुलाल साहू, जिला महामंत्री चेतन सिन्हा, मुकेश भारती, खिलेश साहू, होरीलाल वर्मा, मनोज सोनवानी,विक्रम साहू,देवेंद्र साहू, खेमराज सिन्हा,दुर्गा सिन्हा, योगेश्वरी साहू, हिमेश्वरी साहू, भुवनेश्वरी बंजारे, खेमू साहू, वासुदेव यादव, जगमोहन राजा, डॉ. राजेंद्र साहू, सुमंत मिरी, चिमन साहू, मोहन मांडले, दौलत यादव, सुदामा वर्मा, वासु साहू, दीपक आंडे, विक्की साहू, वसीम खान, जुबेर खान, डेविड ध्रुव, भूपेश शर्मा तथा राजेंद्र कुमार टोंडे संतू धुरू,सुरेश साहू सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारी दी।


पाण्डुका में हुए इस प्रदर्शन ने मुख्यमंत्री के दौरे से पहले जिले की राजनीति को गर्मा दिया है। कांग्रेस ने इसे जनहित के मुद्दों की लड़ाई बताया, जबकि प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर कार्रवाई किए जाने की बात कही।

Post Top Ad