रोहित साहू ने समाज भवन हेतु 10 लाख रुपये देने की घोषणा की, जगनिक यादव ने समाज की एकता और शिक्षा पर दिया - chhattisgarhkaratan

chhattisgarhkaratan

भारत सरकार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से मान्यता प्राप्त छत्तीसगढ़ रत्न

Home Top Ad

Post Top Ad

Popular Posts

Thursday, 11 June 2026

रोहित साहू ने समाज भवन हेतु 10 लाख रुपये देने की घोषणा की, जगनिक यादव ने समाज की एकता और शिक्षा पर दिया

 रोहित साहू ने समाज भवन हेतु 10 लाख रुपये देने की घोषणा की, जगनिक यादव ने समाज की एकता और शिक्षा पर दिया 






सांकरा (पाण्डुका)। झेरिया यादव समाज 22 पाली पाण्डुका का वार्षिक सम्मेलन ग्राम सांकरा में हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में समाजजनों की भारी उपस्थिति रही। मुख्य अतिथि के रूप में राजिम विधायक रोहित साहू एवं अध्यक्षता छत्तीसगढ़ झेरिया यादव समाज के प्रदेश अध्यक्ष जगनिक यादव ने की। अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में शिवानी चन्द्रवंशी (वन सभापति जिला पंचायत गरियाबंद) उपस्थित रहीं।


विशिष्ट अतिथियों में युवराज साहू (वन सभापति जनपद पंचायत छुरा), छत्तेश्वरी ध्रुव (सरपंच ग्राम पंचायत सांकरा), रश्मिन ध्रुव (उपसरपंच ग्राम पंचायत सांकरा), सुमित पारख (अध्यक्ष भाजपा मंडल गरियाबंद), दयाराम , भुवन यादव (जिला अध्यक्ष झेरिया यादव समाज), श्रवण यादव (जिला उपाध्यक्ष, झेरिया यादव समाज जिला गरियाबंद), तीरथ यादव, पुनाराम यादव, केशव यादव एवं देवलाल मंडावी (अध्यक्ष ग्राम विकास समिति सांकरा) उपस्थित रहे।


अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में प्रदेश अध्यक्ष जगनिक यादव ने समाज की एकता, शिक्षा, संगठन एवं युवा शक्ति को समाज के विकास का आधार बताते हुए समाज के सभी वर्गों को संगठित होकर कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने युवाओं से शिक्षा एवं सामाजिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की तथा समाज के गौरवशाली इतिहास एवं संस्कृति को आगे बढ़ाने का संदेश दिया।


मुख्य अतिथि विधायक रोहित साहू ने अपने संबोधन में क्षेत्र के विकास कार्यों की जानकारी देते हुए झेरिया यादव समाज की मांग पर समाज भवन निर्माण हेतु 10 लाख रुपये की राशि प्रदान करने की घोषणा की। इस घोषणा पर उपस्थित समाजजनों ने उनका जोरदार स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया। उन्होंने समाज के विकास एवं जनहित के कार्यों में निरंतर सहयोग का भरोसा दिलाया।


कार्यक्रम में महेश यादव, गुणिक यादव, उमेश यादव, पितांबर यादव, पोषण यादव, ताम्रध्वज यादव, लेखराम यादव, सुरेश यादव, धनश्याम यादव, चैनसिंह यादव, भगोली यादव, संतोष यादव, सतराम यादव, पुरुषोत्तम यादव, कन्हैया यादव, मोहन यादव, ठाकुर राम यादव, ईश्वरी यादव, रामलाल यादव, दयालु यादव, मनु यादव, थामूराम यादव, दिलीप यादव, बल्लू यादव, पिंटू यादव, लोमश यादव एवं चोवा यादव सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

श्रवण यादव

जिला उपाध्यक्ष, झेरिया यादव समाज, जिला गरियाबंद


Post Top Ad