मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सुशासन तिहार 2026 ग्राम पंचायत हसदा में समाधान शिविर में आयोजित हुआ सुशासन तिहार 437 आवेदनों का त्वरित निराकरण - chhattisgarhkaratan

chhattisgarhkaratan

भारत सरकार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से मान्यता प्राप्त छत्तीसगढ़ रत्न

Home Top Ad

Post Top Ad

Popular Posts

Friday, 8 May 2026

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सुशासन तिहार 2026 ग्राम पंचायत हसदा में समाधान शिविर में आयोजित हुआ सुशासन तिहार 437 आवेदनों का त्वरित निराकरण


मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सुशासन तिहार 2026 ग्राम पंचायत हसदा में समाधान शिविर   में आयोजित हुआ सुशासन तिहार 437 आवेदनों का त्वरित निराकरण





धमतरी मगरलोड (पत्रकार कैलाश टांडे छत्तीसगढ़ का रत्न 

     छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार संचालित सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आज धमतरी जिले के विकासखंड मगरलोड के ग्राम पंचायत हसदा में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित निराकरण करते हुए विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ हितग्राहियों को प्रदान किया गया।

   आयोजित समाधान शिविर में ग्राम पंचायत हसदा, खिसोरा, धौराभाठा, कु. नवागांव धौ, मोतिमपुर, डुमरपाली, कपालफोड़ी, गाड़ाडीह, शुक्लाभाठा, भोथीडीह, रांकाडीह एवं अमलीडीह को शामिल किया गया। शिविर में कुल 479 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 475 मांग संबंधी एवं 4 शिकायत संबंधी आवेदन शामिल रहे। इनमें से 436 मांग एवं 1 शिकायत सहित कुल 437 आवेदनों का मौके पर निराकरण किया गया।

   शिविर में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री गजेंद्र सिंह ठाकुर, उप संचालक पंचायत श्री नकुल वर्मा, जनपद पंचायत मगरलोड के अध्यक्ष विरेंद्र कुमार साहू,जिला पंचायत सदस्य मीना साहू कृषि सभापति राजेश कुमार साहू, सरपंच संघ अध्यक्ष एवं ग्राम पंचायत खिसोरा सरपंच राखी साहू होरी लाल साहू जनपद पंचायत सिईओ दिव्या ठाकुर तहसीलदार मनोज कुमार भारद्वाज सहित जनप्रतिनिधि एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने ग्रामीणों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए प्राप्त आवेदनों के निराकरण की स्थिति से अवगत कराया।

   समाधान शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा हितग्राहियों को सामग्री एवं प्रमाण पत्रों का वितरण भी किया गया। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा 7 हितग्राहियों को नवीन राशन कार्ड प्रदान किए गए। समाज कल्याण विभाग द्वारा 2 दिव्यांग हितग्राहियों को ट्राइसाइकिल वितरित की गई तथा 6 हितग्राहियों को पेंशन स्वीकृति आदेश प्रदान किए गए। श्रम विभाग द्वारा 4 हितग्राहियों को श्रम पंजीयन कार्ड वितरित किए गए।

   स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा 55 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, जिसमें सिकल सेल, रक्तचाप, शुगर, सर्दी-खांसी एवं कफ संबंधी जांच शामिल रही। साथ ही 10 हितग्राहियों को आयुष्मान एवं वंदन कार्ड वितरित किए गए। शिविर में 6 लोगों के आयुष्मान वेलनेस कार्ड बनाए गए तथा 9 लोगों के आधार अपडेट एवं 2 नए आधार कार्ड भी बनाए गए।

   ग्रामीणों ने शिविर में अपनी समस्याओं के त्वरित निराकरण एवं योजनाओं का लाभ मिलने पर शासन एवं जिला प्रशासन के प्रति संतोष एवं आभार व्यक्त किया। 

Post Top Ad