केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन मेघवाल के निवास में रामनवमी की धूम, पूर्व सांसद मोहन मंडावी ने हारमोनियम वादन के साथ सुनाई रामकथा* - chhattisgarhkaratan

chhattisgarhkaratan

भारत सरकार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से मान्यता प्राप्त छत्तीसगढ़ रत्न

Home Top Ad

Post Top Ad

Popular Posts

Friday, 27 March 2026

केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन मेघवाल के निवास में रामनवमी की धूम, पूर्व सांसद मोहन मंडावी ने हारमोनियम वादन के साथ सुनाई रामकथा*

 *केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन मेघवाल के निवास में रामनवमी की धूम, पूर्व सांसद मोहन मंडावी ने हारमोनियम वादन के साथ सुनाई रामकथा*






*नई दिल्ली। रामनवमी के पावन अवसर पर देश की राजधानी दिल्ली में भक्ति और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला, जब अर्जुन राम मेघवाल के निवास पर राममयी माहौल में विशेष आयोजन संपन्न हुआ।*


*रामायणी सांसद के नाम से सुशोभित, गोंडवाना समाज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं कांकेर लोकसभा के लोकप्रिय पूर्व सांसद मोहन मंडावी जी इन दिनों दिल्ली प्रवास पर हैं। इसी दौरान उन्होंने देश के वरिष्ठ नेताओं से शिष्टाचार भेंट की।*


*रामनवमी के अवसर पर श्री मंडावी ने केंद्रीय कानून मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल से उनके निवास में सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान केंद्रीय मंत्री श्री मेघवाल ने श्री मंडावी द्वारा क्षेत्र में किए जा रहे धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए बताया कि उनके द्वारा 54 हजार से अधिक रामचरितमानस ग्रंथों का वितरण, प्रदेश सहित अन्य राज्यों में 25 हजार से अधिक महिला एवं पुरुष मानस मंडलियों का गठन तथा गांव-गांव में हो रहे मानस कार्यक्रम अत्यंत प्रेरणादायक हैं।*

*मुलाकात के पश्चात केंद्रीय मंत्री श्री मेघवाल ने रामनवमी के अवसर पर श्री मंडावी से राम भजन एवं रामकथा प्रस्तुत करने का आग्रह किया। जिस पर श्री मंडावी ने तत्परता दिखाते हुए हारमोनियम वादन के साथ भावपूर्ण राम भजन प्रस्तुत किया तथा नवधा भक्ति का सुंदर वर्णन कर उपस्थित जनों को भावविभोर कर दिया।*


*इस अवसर पर कानपुर के सांसद रमेश अवस्थी , पूर्व राज्यसभा सांसद जयप्रकाश निषाद सहित अन्य गणमान्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।*

Post Top Ad