शासकीय प्राथमिक शाला भेंडरी में "बाल मैत्री कार्यक्रम” का सफल आयोजन, नौनिहालों ने उत्साह से लिया भाग" - chhattisgarhkaratan

chhattisgarhkaratan

भारत सरकार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से मान्यता प्राप्त छत्तीसगढ़ रत्न

Home Top Ad

Post Top Ad

Popular Posts

Friday, 20 March 2026

शासकीय प्राथमिक शाला भेंडरी में "बाल मैत्री कार्यक्रम” का सफल आयोजन, नौनिहालों ने उत्साह से लिया भाग"

"शासकीय प्राथमिक शाला भेंडरी में "बाल मैत्री कार्यक्रम” का सफल आयोजन, नौनिहालों ने उत्साह से लिया भाग"



गरियाबंद राजिम हिला एवं बाल विकास विभाग तथा शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आंगनबाड़ी केंद्रों में दर्ज 4 से 6 वर्ष आयु के बच्चों के लिए “बाल मैत्री कार्यक्रम” का आयोजन आज 20 मार्च को शासकीय प्राथमिक शाला भेंडरी में किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य नन्हें बच्चों को प्राथमिक शाला के वातावरण से परिचित कराना एवं उनके मन में विद्यालय के प्रति रुचि एवं अपनापन विकसित करना रहा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में ग्राम पंचायत भेंडरी की सरपंच श्रीमती तुलेश्वरी लीलाराम साहू उपस्थित रहीं। उनके साथ विद्यालय के शिक्षकगण एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भी कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम की शुरुआत बच्चों के स्वागत एवं परिचय सत्र से हुई, जिसमें शिक्षकों ने बच्चों को विद्यालय परिसर, कक्षाओं एवं शैक्षणिक गतिविधियों से अवगत कराया।इस अवसर पर बच्चों के लिए विभिन्न बाल-मैत्री गतिविधियों जैसे खेल, गीत, कहानी एवं चित्रांकन का आयोजन किया गया, जिससे बच्चों ने आनंदपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ाने एवं विद्यालय के प्रति सकारात्मक वातावरण बनाने का प्रयास किया गया।

सरपंच श्रीमती तुलेश्वरी साहू ने अपने उद्बोधन में कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम बच्चों के सर्वांगीण विकास में सहायक होते हैं और उन्हें प्रारंभ से ही शिक्षा के प्रति प्रेरित करते हैं। उन्होंने शिक्षा विभाग एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के इस प्रयास की सराहना की।कार्यक्रम के अंत में बच्चों को प्रोत्साहन स्वरूप चॉकलेट वितरित की गई तथा सभी उपस्थित जनों ने इस पहल को सराहनीय बताया।

इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकगण भागचंद चतुर्वेदी ,लालजी सिंहा,टीकूराम ध्रुव,प्रदीप कुमार साहू आंगनबाड़ी कार्यकर्ता टामिन साहू रेखा साहू , बोधेश्वरी ध्रुव, उपसरपंच ऐलुराम साहू, पंच चित्ररेखा यादव, एवं ग्रामीणजन शांति यादव, रेखा यादव , हिसिता साहू,पायल साहू मोनिका यादव उपस्थित रहे। 

Post Top Ad