श्रीराम कथा महोत्सव में शामिल हुईं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना साहू, शर्मा परिवार द्वारा आयोजित श्रीराम कथा महोत्सव में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़* *सत्य, धर्म और त्याग का संदेश देती है रामकथा: रंजना डीपेंद्र साहू* - chhattisgarhkaratan

chhattisgarhkaratan

भारत सरकार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से मान्यता प्राप्त छत्तीसगढ़ रत्न

Home Top Ad

Post Top Ad

Popular Posts

Tuesday, 30 December 2025

श्रीराम कथा महोत्सव में शामिल हुईं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना साहू, शर्मा परिवार द्वारा आयोजित श्रीराम कथा महोत्सव में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़* *सत्य, धर्म और त्याग का संदेश देती है रामकथा: रंजना डीपेंद्र साहू*

 *श्रीराम कथा महोत्सव में शामिल हुईं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना साहू, शर्मा परिवार द्वारा आयोजित श्रीराम कथा महोत्सव में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़*


*सत्य, धर्म और त्याग का संदेश देती है रामकथा: रंजना डीपेंद्र साहू*






धमतरी- गौशाला मैदान, धमतरी में शर्मा परिवार द्वारा आयोजित श्रीराम कथा महोत्सव में भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक वातावरण का अद्भुत संगम देखने को मिला, इस पावन अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं धमतरी की पूर्व विधायक श्रीमती रंजना डीपेंद्र साहू विशेष रूप से शामिल हुईं और श्रद्धापूर्वक रामकथा का श्रवण किए। कार्यक्रम के दौरान व्यासपीठ पर विराजमान परम श्रद्धेय कथा वाचक पंडित अतुल कृष्ण भारद्वाज जी से श्रीमती साहू ने आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने कथा वाचन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आध्यात्मिक आयोजन समाज में संस्कार, सद्भाव और नैतिक मूल्यों को सुदृढ़ करने का कार्य करते हैं, इस भव्य आयोजन के लिए उन्होंने आयोजक शर्मा परिवार को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं भी प्रेषित कीं। इस अवसर पर उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए श्रीमती रंजना साहू ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का जीवन केवल धार्मिक आस्था का विषय नहीं, बल्कि संपूर्ण मानव जीवन के लिए एक महान आदर्श और आचरण की संहिता है, रामकथा हमें सत्य, धर्म, त्याग, करुणा, संयम और कर्तव्यनिष्ठा जैसे मूल्यों की शिक्षा देती है, जो हर युग में समाज को सही दिशा प्रदान करते हैं। उन्होंने आगे कहा कि भगवान श्रीराम का जीवन हमें यह सिखाता है कि किस प्रकार व्यक्ति अपने व्यक्तिगत सुख से ऊपर उठकर समाज, राष्ट्र और संपूर्ण मानवता के कल्याण के लिए समर्पित हो सकता है, श्रीराम के आदर्श आज के समय में और भी अधिक प्रासंगिक हैं, जब समाज को नैतिकता, सहिष्णुता और पारस्परिक सद्भाव की आवश्यकता है। श्रीमती साहू ने प्रभु श्रीराम से प्रार्थना की कि उनकी कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति, सद्भाव और धर्म का मार्ग सदैव प्रशस्त रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन उपस्थित रहे और रामकथा श्रवण कर आध्यात्मिक लाभ प्राप्त किया।

Post Top Ad