भखारा प्रेस क्लब के अध्यक्ष बने राजेश रात्रे,संगठन को मिलेगी मजबूती - chhattisgarhkaratan

chhattisgarhkaratan

भारत सरकार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से मान्यता प्राप्त छत्तीसगढ़ रत्न

Home Top Ad

Post Top Ad

Popular Posts

Tuesday, 5 August 2025

भखारा प्रेस क्लब के अध्यक्ष बने राजेश रात्रे,संगठन को मिलेगी मजबूती

 भखारा प्रेस क्लब के अध्यक्ष बने राजेश रात्रे,संगठन को मिलेगी मजबूती


धमतरी भखारा प्रेस क्लब भखारा में नए पदाधिकारी का चयन किया गया जिसमें सर्वसम्मति से राजेश रात्रे को अध्यक्ष नियुक्त किया गया | वहीं उपाध्यक्ष खिलेश साहू एवं सचिव युगल किशोर साहू को चुना गया जिसके चलते पूर्व प्रेस क्लब अध्यक्ष थानेश्वर साहू द्वारा नए अध्यक्ष का साल श्रीफल देकर सम्मानित किया गया साथ में कहा की संगठन की हित में हमेशा कार्य करते हुए सभी कार्यकर्ताओं को साथ में लेकर चलने को कहा  नए अध्यक्ष राजेश रात्रे ने कहा कि मैं हमेशा संगठन की हित में कार्य करूंगा 

कार्यक्रम में संरक्षक मो.रसीद ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि राजेश रात्रे के कमान सम्हालने से संगठन को मजबूती मिलेगी,वे लगातार नगर के जनहित मुद्दों को प्रकाशित कर प्रशासन के संज्ञान में लाते रहे है।चाहे बाईपास की खबर हो या शिक्षा,स्वास्थ्य की वर्तमान में वे जनता की मजबूत आवाज बने है।इस अवसर पर टण्डन, सुरज सिन्हा, दिग्विजय साहू,थानेश्वर साहू  कैलाश टण्डे  उपस्थित थे|  साथ में संगठन का विस्तार किया गया | जिसमें दो   पत्रकार साथी प्रेस क्लब भखारा में जुड़कर सदस्यता ली|

Post Top Ad