स्थानीय जनप्रतिनिधियों के संरक्षण में 500 एकड़ शास घास भूमि का वितरण व अतिक्रमण
मामला ग्राम पंचायत डूमरपाली का
हजारों हरे भरे पेड़ काटकर बना रहे हैं खेत और बाड़ी
शिकायत के बाद भी प्रशासन और स्थानीय जनप्रतिनिधि मौन
मगरलोड
धमतरी जिला के विकासखंड मगरलोड के ग्राम पंचायत डूमरपाली में लगभग 500 एकड़ शासकीय घास भूमि को स्थानीय जनप्रतिनिधियों के संरक्षण में ग्राम पटेल व ग्राम प्रमुखके द्वारा अवैधानिक तरीके से वितरण कर अतिक्रमण किया जा रहा हैं स्थानीय जनप्रतिनिधियों की मिली भगत और संरक्षण से अतिक्रमण वितरण कार्य जोरों से चल रहा है खेत व बाड़ी बनाने के लिए हजारों हरे-भरे पेड़ों को काट कर प्रशासन को खुली चुनौती दे रहे हैं विदित हो कि राजस्व रिकॉर्ड ग्राम डूमरपाली पटवारी हल्का नंबर 10 में स्थित खिसोरा रोड नारधा रोड एवं कोपरा एनिकेट रोड में 1 000 एकड़ से ऊपर शासकीय घास भूमि राजस्व रिकॉर्ड में है जिसमें पूर्व में ग्राम पंचायत व वन विभाग द्वारा करोड़ों रुपए खर्च कर बृहद स्तर पर वृक्षारोपण किया गया था जिसमें लगे पौधे बड़े होकर पेड़ का रूप ले चुके हैं उनको ग्रामीण व ग्राम प्रमुख लोगों अपने निजी स्वार्थ के लिए काट रहे हैं शासन प्रशासन के पेड़ लगाओ जीवन बचाओ
एक पेड़ मां के नाम जैसे पर्यावरण . बचाने के लिए कर रहे जागरूकता अभियान को खुली चुनौती दे रहे हैं शिकायतकर्ता ने बताया की ग्राम पंचायत के सरपंच उप सरपंच क्षेत्रीय जनपद सदस्य के संरक्षण एवं ग्राम पटेल टेकराम पटेल के मार्गदर्शन में ग्राम प्रमुखों द्वारागांव के लोगों को शासकीय की घास भूमि को आवंटित कर अतिक्रमण करवाया जा रहा है मजे की बात है की स्थानीय पंचायत प्रतिनिधि व ग्राम पटेल के परिवार भी इसमें संलिप्त है जो खुले आमपंचायती राज का उल्लंघन कर अधिनियम को मजाक बना कर चुनौती दे रहे हैं शिकायतकर्ताओं ने जिला कलेक्टर को 21 जुलाईको लिखित शिकायत दिया था बावजूद इनके अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है जींनसे संरक्षण देने वाले द वाले स्थानीय जन प्रतिनिधि वितरण कर अतिक्रमण करवाने वाले ग्राम प्रमुखों का हौसला बुलंद है औ रघास भूमि को वितरण कर अतिक्रमण करने का बदसूदर जारी जारी है
स्थानीय ग्राम वासी ने नाम न छापने के शर्त पर बताया की स्थानीय जनपद सदस्य तिलोत्मा साहू व ग्राम पंचायत के सरपंच पुष्पा देवदास उपसरपंच कुछ पंच गन के संरक्षण में ग्राम प्रमुखों के द्वारा गांव में मिटिंग कर सुनियोजित तरीके से प्रति परिवार को इस घस्मान का वितरण कर गांव के लोगों को बांटा गया है शिकायत होने पर स्वयं से हम अतिक्रमण किए हैं ऐसा बयान देने के लिए कहा गया है साथ ही गांव मिटीग में शिकायत करने वाले एवं शिकायत में सहयोग करने वालों को गांव से अलग किया जाएगा एवं उनसे आर्थिक दंड लेने का नियम की बनाया है
यह जमीन के गांव की है वे जैसा चाहे उनका उपयोग कर सकते हैं पिछले चार-पांच साल से ग्रामीण इसको बांटने की योजना बना रहे थे अभी वितरण कियें हैं इस कार्य में हमें कोई आपत्ति नहीं है तिलोत्तमा साहू जनपद सदस्य
गांव वाले का जमीन है वे आपस में बांट रहे हैं हमें इससे कोई लेना-देना नहीं है सरपंच पुष्पा देवदास
मैंने सरपंच को दूरभाष एवं लिखित में सूचना इस संबंध में दिया है वह ग्राम पंचायत मीटिंग रखकर आगे की कार्रवाई के लिए अवगत कराया है
एस डी एम कुरूद
जांच करवा कर दोषियों के उपर कार्यवाही करूंगा

