चारपहिया वाहन जला या जलाया गया रहस्य - chhattisgarhkaratan

chhattisgarhkaratan

भारत सरकार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से मान्यता प्राप्त छत्तीसगढ़ रत्न

Home Top Ad

Post Top Ad

Popular Posts

Thursday, 5 December 2024

चारपहिया वाहन जला या जलाया गया रहस्य

 चारपहिया वाहन जला या जलाया गया रहस्य



मगरलोड. विकासखंड मगरलोड अंतर्गत ग्राम पंचायत पठार से लगभग डेढ़ किलोमीटर दूर मुख्य सड़क पर एक चारपहिया वाहन लगभग दो सप्ताह से जला हुआ पड़ा हैं। इस वाहन का मात्र ढांचा ही बचा हुआ हैं। घटना स्थल पर पहुंचकर देखने से ऐसा प्रतीत होता है की साजिश के तहत इस वाहन को जलाया गया हैं। पता करने पर पता चला की यह वाहन गरियाबंद के किसी व्यक्ति का हैं। वाहन इतनी बुरी तरह से जला हुआ है की उसमे लगा हुआ नंबर प्लेट भी जल गया हैं। इस मार्ग में रोजाना आने जाने वाले बेंद्राचुवा निवासी कुलेश्वर साहू ने बताया की वह मगरलोड से रात्रि आठ बजे अपने ग्राम बेंद्राचुवा गया तो उस मार्ग में कोई वाहन नहीं था। बीच घनघोर जंगल में यह वाहन कैसे आया और कैसे जला यह सोचनीय विषय हैं। जिस स्थान पर वाहन जला है उस स्थान का मुआयना करने पर प्रतीत होता है कि इस वाहन में अत्यधिक मात्रा में ज्वलनशील पदार्थ डालकर जलाया गया हैं। इस वाहन के ड्राइवर और कंडक्टर साइड का दरवाजा बंद है और पीछे का दरवाजा तोड़ा गया है जो साफ दिखाई दे रहा हैं। 


इस विषय पर ग्राम पंचायत पठार के सरपंच निरेंद्र निर्मलकर से बात करने पर बताया की मुझे नही मालूम की यह वाहन कहा का हैं। मुझे सुबह गांव के लोगो ने बताया की गांव से डेढ़ किलोमीटर दूर में एक चारपहिया वाहन बुरी तरह जला हुआ पड़ा हैं। यह वाहन यहां कैसे आया और कैसे जला या जलाया गया इसकी सूक्ष्म जांच होना चाहिए।


थाना प्रभारी राजेश जगत - पुराना वाहन था शार्ट सर्किट से जला हुआ प्रतीत होता हैं। कैसे जला इसके बारे में जांच की जाएगी।

Post Top Ad