विभिन्न मांगों को लेकर कांग्रेसजनो ने किया धरना प्रदर्शन व राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन - chhattisgarhkaratan

chhattisgarhkaratan

भारत सरकार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से मान्यता प्राप्त छत्तीसगढ़ रत्न

Home Top Ad

Post Top Ad

Popular Posts

Wednesday, 11 December 2024

विभिन्न मांगों को लेकर कांग्रेसजनो ने किया धरना प्रदर्शन व राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

 विभिन्न मांगों को लेकर कांग्रेसजनो ने  किया धरना प्रदर्शन व राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

पत्रकार कैलाश टांडे 




धमतरी मगरलोड. ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मगरलोड द्वारा 10 दिसम्बर दिन मंगलवार को ब्लॉक मुख्यालय मगरलोड में स्थित रामलीला मैदान में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित डॉ गिरीश साहू ने अपने उद्बोधन में कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार किसानों से किये वादों से मुकर रही है, धान की एकमुस्त राशि देने कि बात की गई थी जो नही हो रहा है। धान खरीदी केंद्रों में अव्यवस्था हैं जिससे किसान परेशान है। मेघा में वैकल्पिक मार्ग अभी तक नही बन पाया है, कुरुद विधानसभा के विधायक अजय चंद्राकर जी कहाँ है, क्षेत्र कि जनता कि समस्या से उसे कोई सरोकार नही है। जिला प्रशासन से कहा कि जनपद पंचायत मगरलोड को अगर यह जिम्मेदारी देती है तो हमारे पास गौण खनिज की राशि है नियमो को ध्यान रखकर लिखित आदेश पर संभव हो सकता है। कार्यक्रम में उपस्थित सभी कांग्रेस जनों द्वारा राज्य के भाजपा सरकार को भाषण व नारेबाजी करके खूब कोसा गया। तड़पश्चात राज्यपाल के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें उल्लेख किया है कि 14 नवंबर से पूरे प्रदेश में धान खरीदी शुरू है, लेकिन धान खरीदी केन्द्रों में फैली अव्यवस्था तथा सरकार की नीतियों के कारण किसानों को परेशान होना पड़ रहा है। 3 दिसंबर को कांग्रेस ने धान खरीदी केन्द्रो चलो अभियान चलाया, जिसमें कांग्रेस के वरिष्ठ नेतागण, पदाधिकारी धान खरीदी केन्द्रो पर गये, जहां उन्होंने किसानों की परेशानियो को देखा धान खरीदी केन्द्रो पर किसान निम्नांकित परेशानियों से जूझ रहे है।बारदाने की कमी है, जिससे किसानों को धान बेचने में परेशान होना पड़ रहा। सरकार ने कहा है कि 50 प्रतिशत नये, 50 प्रतिशत पुराने बारदानों का उपयोग किया जाये। 50 प्रतिशत पुराने बारदाने समितियों में पहुंचे ही नहीं है, जिसके कारण धान खरीदी बाधित हो रही है। पुराने बारदाने फटे हुये है जिसमें धान भरा ही नहीं जा सकता, किसानों से कहा जा रहा 50 प्रतिशत बारदानो की व्यवस्था स्वंय करो उसका भुगतान किया जायेगा, लेकिन किसानो के बारदाने का पैसा भी नहीं मिल रहा।टोकन की व्यवस्था अव्यवहारिक है, जिससे किसानों को परेशान होना पड़ रहा, नंबर ही नहीं आ रहा। टोकन कटने की तारीख से 7 से 10 दिन बाद धान बेचने के लिये किसानों को बुलाया जा रहा है। 15 दिन बाद तक का भी टोकन नहीं मिल रहा। इलेक्ट्रॉनिक कांटा में जो तौलाई हो रहा है उसमें 1.5 किलोग्राम से 2.5 किलोग्राम अधिक तौला जा रहा है।सोसायटियों में धान का उठाव नहीं होने के कारण जगह की कमी है। धान के बोरे जाम है। जगह का अभाव हो गया है। अनावरी रिपोर्ट कम बनाई गयी है तथा खरीदी भी 21 क्विटल के हिसाब से नहीं हो रही है। किसानों से पूरा धान नहीं खरीदा जा रहा है। अनावरी रिपोर्ट गलत बनाया जा रहा जिसके आधार पर मात्र 9 से 12-14 क्विंटल धान खरीदा जा रहा। किसानो से पूरा 21 क्विंटल धान नहीं खरीदा जा रहा है।बड़े किसान अपनी बारी का इंतजार कर रहे उनकी बारी ही नहीं आ रही है। सरकार ने यह घोषणा किया है कि 72 घंटे में किसानों के खाते में पैसा आयेगा, लेकिन जो लोग धान बेच चुके है, उनके खाते के रकम हफ्तो तक नहीं आया है, जो रकम आ रहा है वह एक मुश्त 3100 नहीं है। सिर्फ 2300 रु. प्रति क्विंटल ही आ रहा है। (जो समर्थन मूल्य है उतना) भाजपा ने 3100 रू. एक मुश्त देने का वादा किया था। हमारी मांग है धान की कीमत का भुगतान 3217 रू. में करें क्योंकि 3100 रू. भाजपा ने अपने चुनावी वायदे में कहा था। इस वर्ष केन्द्र सरकार ने धान का समर्थन मूल्य 117 रू. बढ़ा दिया है। इस कारण इस वर्ष धान की खरीदी 3100 रु. से बढ़ाकर 3217 रू. किया जाये। कांग्रेस के समय भी कांग्रेस ने धान का समर्थन मूल्य 2500 देने का वादा किया था, लेकिन समर्थन मूल्य बढ़ने पर कांग्रेस ने 2640 रू. में धान खरीदी किया था। बीज उत्पादक किसानों से सोसायटी में धान नहीं खरीदा जा रहा। सोसायटी में सूचना चस्पा किया गया है कि बीज उत्पादक किसानों का धान नहीं लिया जायेगा। सोसायटी से धान संग्रहण केंद्रों में भेजा जा रहा है जबकि यह सीधे मिलरों के पास जाना चाहिये। इस कारण सोसायटी में संग्रहण केंद्रों के बीच परिवहन की लागत अतिरिक्त आ रही है। लेवर चार्ज बढ़ गया इसमें भ्रष्टाचार किया जा रहा है। पिछले वर्ष का सुखत का पैसा सोसायटियों को अभी तक नहीं दिया गया। उपस्थित कांग्रेसजनो ने कहा कि किसानों की परेशानियों के निराकरण तथा किसानों का पूरे धान की खरीदी सुनिश्चित करने हेतु आप हस्तक्षेप कर राज्य सरकार को आवश्यक निर्देश देने की कृपा करें। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के सदस्यगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष डीहु राम साहू, महामंत्री डाकुवर साहू, जिला संयुक्त महामंत्री बालगोविंद साहू, हेमंत देवांगन, जनपद उपाध्यक्ष राजेश साहू, जनपद सभापति डॉ गिरीश साहू, जिला पंचायत सदस्य कुसुमलता साहू, नगर पंचायत अध्यक्ष नीतू खिलावन साह, महिला ब्लॉक अध्यक्ष खिलेश्वरी साहू, चंद्रहास साहू, रेखा साहू, तोषण साहू, राजेंद्र साहू, खिलावन साहू, रहमान खान, इंद्रजीत दिग्वा, राजखान, रूखमणि सिन्हा, बेनू, मोहन चक्रधारी, शंकर साहू सहित सैकड़ों के संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post Top Ad