न्योता भोजन के साथ सेजेस राजिम का शुरू होगा नया सत्र* - chhattisgarhkaratan

chhattisgarhkaratan

भारत सरकार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से मान्यता प्राप्त छत्तीसगढ़ रत्न

Home Top Ad

Post Top Ad

Popular Posts

Thursday, 13 June 2024

न्योता भोजन के साथ सेजेस राजिम का शुरू होगा नया सत्र*

 *न्योता भोजन के साथ सेजेस राजिम का शुरू होगा नया सत्र*



राजिम :  जिला कलेक्टर गरियाबंद दीपक कुमार अग्रवाल एवं जिला शिक्षा अधिकारी आनंद कुमार सारस्वत का निर्देश है कि पूरे जिले के स्कूलों में स्कूल रिओपनिंग की पूरी तैयारी स्कूल खुलने के पहले ही कर ली जाएं। राजिम नगर के प्रतिष्ठित स्कूल शासकीय राम बिशाल पाण्डेय उत्कृष्ट इंग्लिश मीडियम स्कूल राजिम का नया सत्र भी अन्य स्कूलों की तरह 18 जून से प्रारम्भ होकर जायेगा। प्राचार्य संजय एक्का ने जानकारी दी है कि  इसी परिप्रेक्ष्य में शिक्षकों की बैठक लेकर आवश्यक निर्देश दे दिये गये हैं ताकि सत्र के प्रारंभ से ही अध्ययन अध्यापन का कार्य प्रारंभ हो जाए। पर्याप्त फर्नीचरों की व्यवस्था कर ली गई है, अंशकालीन सफाई कर्मचारियों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं की विद्यालय की साफ सफाई प्रतिदिन करें।  उल्लेखनीय है कि विद्यालय खुलते ही 18 तारीख को  विद्यार्थियों को पहले ही दिन  न्योता भोजन का आनंद मिलेगा। मध्यान्ह भोजन प्रभारी संतोष सूर्यवंशी की देखरेख में न्योता भोजन की भी पूरी तैयारी कर ली गई है। पिछले सत्र से न्योता भोजन की अवधारणा बड़े जोर शोर से चल रही है। शासन की मंशा है कि न्योता भोजन के रूप में बच्चों को अधिकतम पौष्टिक आहार प्राप्त हो सके। नगर के जनप्रतिनिधियों नागरिकों एवं पालकों को न्योता भोजन देने के लिए प्रेरित करने प्राचार्य एक्का ने निराले अंदाज में सोशल मीडिया के माध्यम से संदेश वायरल किया है। उन्होंने संदेश में लिखा है की बच्चों को न्योता भोजन देने से देने  वाले को पुण्य लाभ तो मिलेगा ही, बच्चों को मध्यान्ह भोजन में अधिक पौष्टिक आहार का लाभ मिलेगा, सामुदायिक सहभागिता, सदभावना प्रेम और अपनेपन का विकास होगा। न्योता भोजन के आयोजन से विद्यार्थियों को मध्यान भोजन में विशिष्ट चीजें जैसे मिठाई, खीर, पुड़ी, फल आदि मिलने उत्सव का माहौल बनेगा और विद्यार्थियों में विद्यालय और पढ़ाई लिखाई के प्रति सकारात्मक भाव का विकास होगा। प्राचार्य के इस संदेश का जनप्रिनिधियों नागरिकों एवं पालकों में बहुत ही अच्छा असर हुआ है। 

 *विधायक सहित प्रतिष्ठित डॉक्टर व्यावसायियों पालकों आदि ने न्योता भोजन देने पहल की*

 प्राचार्य ने बताया कि राजिम विधायक रोहित साहू ने  भी सेजेस राजिम में  न्योता भोजन देने की सहमति दी है। उनके अलावा जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों में नगर के प्रतिष्ठित कौर हॉस्पिटल की संचालिका डॉक्टर गुरप्रीत कौर,  खुशी साहू (सांसद प्रतिनिधि), पुनाराम यादव (शिक्षक), रवि चक्रधारी (व्यवसायी), उधो राम वर्मा (कर्मचारी), पवन साहू , रोशन धीवर (पालक ) आदि ने विभिन्न तिथियों में नेवता भोजन देने की पेशकश की है। न्योता भोजन देने और भी कई लोगों के आगे आने की सम्भावना है। 

 *पहली बार मिलेगा गणवेश* 

सेजेस राजिम के विद्यार्थियों के लिए यह नया सत्र अत्यंत विशेष होगा क्योंकि विद्यालय प्रारंभ होने के 2 वर्ष बाद यह पहली बार होगा कि कक्षा पहली से आठवीं तक के विद्यार्थियों को निशुल्क गणवेश प्राप्त होगा। विद्यार्थियों को व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से विद्यालय का सत्र प्रारंभ होने की सूचना दे दी गई है। विद्यालय के अनुशासन से संबंधित सूचना एवं जानकारियां व्हाट्सएप के माध्यम से भेज दी गई है। इधर शिक्षक-शिक्षिकाएं भी नव प्रवेशियों की स्वागत की तैयारी में लगे हुए हैं। हमेशा नवाचार करने वाले शिक्षकों ने नवनिहालों के विद्यालय प्रवेश के प्रथम दिवस को यादगार बनाने के लिए अनोखी पहल करते हुए बहुत ही सुंदर सुंदर स्माइली बनाया है। इस्माइली को प्रत्येक नव प्रवेशी बच्चों को स्वागत करते हुए देंगे। इससे बच्चों में अत्यधिक उत्साह और विद्यालय तथा शिक्षकों के प्रति प्रेम आकर्षण और सम्मान बढेगा।

Post Top Ad