"खुशबू बंजारे ने बी एससी अंतिम वर्ष की परीक्षा प्रथम श्रेणी से की उत्तीर्ण"
राजिम ग्राम पंचायत पिताईबन्द निवासी कृषक ,समाज सेवक सहदेव बंजारे के पुत्री खुशबू बंजारे ने पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर द्वारा आयोजित बीएससी अंतिम वर्ष की परीक्षा शासकीय राजीवलोचन महाविद्यालय राजिम से 68 प्रतिशत अंको के साथ प्रथम श्रेणी से परीक्षा उत्तीर्ण कर परिवार एवं सतनामी समाज को गौरवान्वित किया। खुशबू लगातार तीन वर्षीय बीएससी के तीनों वर्ष की परीक्षा को प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कर कीर्तिमान बनाया ।बचपन से होनहार खुशबू की प्रारंभिक शिक्षा ग्राम पिताईबन्द में स्थित प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय में हुई। तत्पश्चात नवमी से बाहरवीं तक कि शिक्षा प्रयास विद्यालय बिलासपुर से की है।इनके इस उपलब्धि पर राजिम विधानसभा के पूर्व विधायक प्रथम पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री अमितेश शुक्ल, सतनामी के सरंक्षक डॉ आनंद मतवाले(गुरुजी)अध्यक्ष तुलेश्वर घृतलहरे, सचिव सुघरमल आड़े, कोषाध्यक्ष विष्णुराम जांगड़े,राकेश मांडरे, रेवाराम ओगरे,चोवाराम बंजारे,सरपंच पूनम बंजारे,शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी, नोहर मल्होत्रा, लेखाचंद मल्होत्रा,टिकेंद्र बंजारे,ओमप्रकाश बोरसे,मिलाप बंजारे ,धरमदास कुर्रे, चोवाराम खूंटे,सहित समाज प्रमुखों ने शुभकामनाएं बधाई देकर उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की।

