दिवंगत स्वास्थ्य अधिकारी के परिजन को दिया गया 5 लाख रुपये की सहयोग राशि - chhattisgarhkaratan

chhattisgarhkaratan

भारत सरकार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से मान्यता प्राप्त छत्तीसगढ़ रत्न

Home Top Ad

Post Top Ad

Popular Posts

Friday, 7 June 2024

दिवंगत स्वास्थ्य अधिकारी के परिजन को दिया गया 5 लाख रुपये की सहयोग राशि

 दिवंगत स्वास्थ्य अधिकारी के परिजन को दिया गया 5 लाख रुपये की सहयोग राशि


गरियाबंद 07 जून 2024/ राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत कार्यरत् सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी की 18 मार्च 2024 को असामयिक मृत्यु हो गई थी। मानव संसाधन नीति 2018 के अनुसार कार्यालयीन सेवा के दौरान किसी स्टाफ की किसी दुर्घटना, नक्सली हमला, असामयिक मृत्यु होने पर उसके परिवार को सहयोग राशि दिए जाने का प्रावधान है। कलेक्टर श्री दीपक अग्रवाल के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय द्वारा 05 जून 2024 को दिवंगत कर्मचारी के पिता को 05 लाख रुपए का सहयोग राशि प्रदाय किया गया।

Post Top Ad