मध्याह्न भोजन योजना के तहत 2275 क्विंटल खाद्यान्न आबंटित जिले के 1349 प्राथमिक एवं माध्यमिक स्कूलों के लिए - chhattisgarhkaratan

chhattisgarhkaratan

भारत सरकार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से मान्यता प्राप्त छत्तीसगढ़ रत्न

Home Top Ad

Post Top Ad

Popular Posts

Monday, 10 June 2024

मध्याह्न भोजन योजना के तहत 2275 क्विंटल खाद्यान्न आबंटित जिले के 1349 प्राथमिक एवं माध्यमिक स्कूलों के लिए

 मध्याह्न भोजन योजना के तहत 2275 क्विंटल खाद्यान्न आबंटित

जिले के 1349 प्राथमिक एवं माध्यमिक स्कूलों के लिए






धमतरी 10 जून 2024/ मध्याह्न भोजन योजना के तहत जिले के 1349 प्राथमिक एवं माध्यमिक स्कूलों के लिए माह जुलाई 2024 हेतु कुल 2275 क्विंटल 80 किलोग्राम चावल आबंटित किया गया है। इसमें 890 प्राथमिक स्कूलों के लिए 1104 ंक्विटल 20 किलोग्राम और 459 माध्यमिक स्कूलों के लिए 1171 क्विंटल 60 किलोग्राम खाद्यान्न का आबंटन शामिल है। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि धमतरी विकासखण्ड के 289 स्कूलों के लिए 631 क्विंटल 20 किलोग्राम खाद्यान्न का आबंटन किया गया। इसमें 173 प्राथमिक स्कूलों के लिए 297 क्विंटल 10 किलोग्राम और 116 माध्यमिक स्कूलों के लिए 334 क्विंटल 10 किलोग्राम खाद्यान्न आबंटन शामिल है। इसमें से धमतरी शहर के 55 स्कूलों में खाद्यान्न आबंटन के लिए एनजीओ को 53 क्विंटल 80 किलोग्राम खाद्यान्न आबंटन किया गया है। इनमें 32 प्राथमिक स्कूलों के लिए 31 क्विंटल 70 किलोग्राम और 23 माध्यमिक स्कूलों के 22 क्विंटल 10 किलोग्राम खाद्यान्न आबंटन शामिल है।
                   इसी तरह कुरूद विकासखण्ड के 308 स्कूलों के लिए 492 क्विंटल 80 किलोग्राम चावल का आबंटन किया गया है। इसमें 187 प्राथमिक स्कूलों के लिए 234 क्विंटल 40 किलोग्राम और 121 माध्यमिक स्कूलों के लिए 258 क्विंटल 40 किलोग्राम चावल आबंटित किया गया है। मगरलोड विकासखण्ड के 226 स्कूलों के लिए 437 क्विंटल खाद्यान्न का आबंटन किया गया है। इनमें 154 प्राथमिक स्कूलों के लिए 213 क्विंटल 50 किलोग्राम और 72 माध्यमिक स्कूलों के लिए 223 क्विंटल 50 किलोग्राम खाद्यान्न शामिल है। इसी तरह नगरी विकासखण्ड के 471 स्कूलों के लिए 661 क्विंटल खाद्यान्न का आबंटन किया गया है। इसमें 344 प्राथमिक स्कूलों के लिए 327 क्विंटल 50 किलोग्राम और 127 माध्यमिक स्कूलों के लिए 333 क्विंटल 50 किलोग्राम खाद्यान्न का आबंटन शामिल है।

Post Top Ad