जिला प्रशासन द्वारा संचालित प्रयास कोचिंग में अतिथि शिक्षक के लिए वॉक इन इन्टरव्यू 13 जून को - chhattisgarhkaratan

chhattisgarhkaratan

भारत सरकार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से मान्यता प्राप्त छत्तीसगढ़ रत्न

Home Top Ad

Post Top Ad

Popular Posts

Friday, 7 June 2024

जिला प्रशासन द्वारा संचालित प्रयास कोचिंग में अतिथि शिक्षक के लिए वॉक इन इन्टरव्यू 13 जून को

 जिला प्रशासन द्वारा संचालित प्रयास कोचिंग में अतिथि शिक्षक के लिए

वॉक इन इन्टरव्यू 13 जून को



गरियाबंद 07 जून 2024/जिला प्रशासन द्वारा शासकीय वीर सुरेन्द्र साय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गरियाबंद, में प्रतियोगी परीक्षाओं (सी.जी.पी.एस.सी.. व्यापम छात्रावास अधीक्षक, पटवारी, टीईटी, भृत्य एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं) की तैयारी हेतु निःशुल्क प्रयास कोचिंग संचालित किया जा रहा है। उक्त कोचिंग में पंजीकृत विद्यार्थियों को भारतीय इतिहास एवं कला संस्कृति, भारतीय भूगोल एवं अर्थशास्त्र, भारत का संविधान व सामान्य विज्ञान, पर्यावरण एवं समसामयिकी घटनाक्रम, गणित, एप्टीट्यूड, रीजनिंग इत्यादि विषय के अध्यापन हेतु अस्थाई रूप से अतिथि शिक्षक की आवश्यकता है। उक्त शिक्षकीय कार्य हेतु योग्य व अनुभवी आवेदकों के लिए 13 जून 2024 को प्रातः 10ः00 बजे से शासकीय वीर सुरेन्द्र साय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गरियाबंद में वॉक इन इन्टरव्यू का आयोजन किया जाना है। इच्छुक आवेदक उक्त तिथि को शैक्षणिक योग्यता, अनुभव प्रमाण पत्रों की मूल प्रति के साथ उपस्थित हो सकते हैं।

Post Top Ad