बड़ौदा आरसेटी में दिया जाएगा मोटर रिवाईंडिंग और पुरूष सिलाई प्रशिक्षण - chhattisgarhkaratan

chhattisgarhkaratan

भारत सरकार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से मान्यता प्राप्त छत्तीसगढ़ रत्न

Home Top Ad

Post Top Ad

Popular Posts

Friday, 31 May 2024

बड़ौदा आरसेटी में दिया जाएगा मोटर रिवाईंडिंग और पुरूष सिलाई प्रशिक्षण

 बड़ौदा आरसेटी में दिया जाएगा मोटर रिवाईंडिंग और पुरूष सिलाई प्रशिक्षण


धमतरी 31 मई 2024/ बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्थान धमतरी मंे 30 दिवसीय निःशुल्क एवं आवासीय सुविधायुक्त इलेक्ट्रिक मोटर रिवाइंडिंग एवं मरम्मत तथा पुरूष सिलाई प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए 18 से 45 वर्ष तक की आयु के ग्रामीण बेरोजगार युवा आवेदन कर सकते हैं। निदेशक, बड़ौदा आरसेटी ने बताया कि आवेदन के साथ राशनकार्ड, शैक्षणिक प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड की फोटोकॉपी और 4 पासपोर्ट साईज फोटो, कम्पोजिट भवन के पीछे स्थित बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्थान में जमा किया जा सकता है। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए मोबाईल नंबर 73899-43193 और 97559-17024 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

Post Top Ad