"प्राथमिक शाला प्रांगण भेंडरी में संचालित समर क्लास का सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ हुआ समापन "
"यहाँ के बच्चे एवं शिक्षक सफलता उच्च शिखर को प्राप्त कर सकते हैं:-डॉ मुन्ना लाल देवदास'
शासकीय प्राथमिक शाला प्रांगण भेंडरी संकुल केंद्र लोहरसी में संचालित पाँच दिवसीय संचालित समर कैम्प का आज 26 मई कोसांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ हुआ समापन।अतिथियों द्वारा भारतीय सविंधान के जनक बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर के छाया चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुप्रसिद्ध साहित्यकार राष्ट्रपति शिक्षक सम्मान से पुरस्कृत प्रधानपाठक डॉ मुन्ना लाल देवदास थे।अध्यक्षता सरपंच मोहनलाल साहू ने की ।विशेष अतिथि के रूप में गायत्री शक्ति पीठ जिला गरियाबंद युवा प्रकोष्ठ के सरंक्षक शिक्षक संतोष कुमार साहू, संकुल समन्वयक लोहरसी दुलेश्वर सिन्हा, प्रधान पाठक चंद्रभूषण साहू ,उपाध्यक्ष शाला प्रबंधन समिति वेदलता गोस्वामी उपस्थित रहे।गायत्री शक्ति पीठ युवा प्रकोष्ठ के सरंक्षक संतोष साहू शिक्षक द्वारा बहुत ही सु मधुर आवाज में भजन गाकर 'सुबह सबेरे लेकर तेरे नाम प्रभु,करते है हम शुरू आज का काम प्रभु " प्रारंभ कर बच्चों को कोमेडिटेशन ,योग ,घ्यान ,आसन करवा कर इन सभी से होने वाले विभिन्न लाभ से अवगत करवाया गया ताकि हम अपने जीवन मे अपना कर सुख शान्ति के साथ जीवन यापन कर सके बच्चों में पर्सनालिटी विकास के सम्बंध में विस्तार से बताया गया।डॉ मुन्ना लाल देवदास द्वारा आशीर्वचन के रूप में बच्चे को सम्बोधित करते हुए कहा कि आप लोग अच्छा से पढ़ाई करो तो सफलता प्राप्त करने से कोई नही रोक सकता यहाँ के पालक ,जनप्रतिनिधि बहुत ही जागरूक है वैश्विक महामारी कोरोना काल मे आपके गांव ने पढ़ाई तुंहर द्वार के तहत मोहल्ला क्लास लगाकर मिशाल कायम किया आज भी वही जिश के साथ इतने भीषण गर्मी में आप लोगो मे छुपी प्रतिभा को निखारने समर क्लास संचालित किया जा रहा।उन्होंने बताया कि जब मैं कोपरा स्कुल में पांचवीं पढ़ रहा था तब भेंडरी में आयोजित क्रीड़ा प्रतियोगिता में मुझे शामिल होने का अवसर मिला था और मैं जलेबी दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया था तो आज आप कठिन मेहनत कर आपके विद्यालय में प्रतिभाशाली शिक्षक है उनके मार्गदर्शन में सफलता के उच्च शिखर को प्राप्त कर सकते हो।सरपंच मोहनलाल साहू भी शिक्षकों द्वारा बच्चों के प्रतिभा को आगे लाने किये जा रहे प्रयास की भूरी भूरी प्रशंसा कर विद्यालय एव बच्चों के विकास में हरसम्भव मदद देने आश्वत किया।संकुल समन्वयक दुलेश्वर सिन्हा,उपाध्यक्ष शाला प्रबंधन समिति वेदलता गोस्वामी ने भी आशीर्वचन के रुप मे सम्बोधित किया।बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ी एवं हिंदी गाना पर बहुत ही सुंदर एकल,युगल,सामुहिक नृत्य प्रस्तुत किया । छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल रायपुर द्वारा घोषित कक्षा 10 बोर्ड परीक्ष परिणाम में छत्तीसगढ़ में द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय की पूर्व छात्रा होनिशा साहू का शाला परिवार की ओर सर डायरी पेन एवं डॉ मुन्ना लाल देवदास के तरफ से शाल ,सिंहचतुर्मुख स्मृति चिन्ह भेटकर सम्मान किया गया साथ ही विद्यालय को डॉ मुन्ना लाल देवदास द्वारा लिखित माता कौशल्या, सन्त कवि पवन एवं अन्य विषय से सम्बंधित पुस्तके पुस्तकालय हेतु सम्प्रेम भेट किया गया। उपस्थित सभी अतिथियों का गमछा एवं कलम भेंटकर सम्मान आयोजन समिति द्वारा किया गया। पांच दिन अलग अलग विधा में चले समर क्लास में प्रथम द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को पारितोषिक भेंटकर अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया।आभार व्यक्त चंद्रभूषण साहू ने करते हुए कहा कि ग्रामीण एवं बच्चे बहुत ही उत्सुकता एवं उमंग के साथ समर क्लास में स्वप्रेरणा से शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनायें उसके लिए धन्यवाद ज्ञापित करता हूं कि भविष्य में भी आप लोगों का योगदान मिलता रहे है।आज समर क्लास में 90 बच्चे उपस्थित रहे।चित्र ,मेंहदी, पेंटिंग, मिट्टी, नृत्य कला में प्रथम स्थान गुंजा रिद्धि ध्रुव,लोकेश्वरी साहू,मोहित साहू, तृषा साहू द्वितीय स्थान युवराज साहू,हेमलता साहू,चंद्रकांत साहू,धानवी साहू, मोहनी ध्रुव तृतीय स्थान चंचल साहू,देव्यानी साहू साहिल ध्रुव, मेनका साहू,चंचल साहू पर रहे ।कार्यक्रम का संचालन संस्था के प्रधान पाठक राज्यपाल शिक्षक सम्मान से पुरस्कृत भागचंद चतुर्वेदी द्वारा किया गया। समर क्लास को सफल बनाने में निरंतर योगदान देने वालों में ,प्रधानपाठक द्वय चन्द्रभूषण साहू, भागचंद चतुर्वेदी, शिक्षक लालजी सिन्हा,टीकूराम ध्रुव, रेखराम निषाद, प्रदीप कुमार साहू का अमूल्य योगदान रहा। समर क्लास कार्यक्रम में सरपंच मोहन लाल साहू,दुलेश्वर सिन्हा,रूपेश्वर साहू,एमन लाल साहू,वेदलता गोस्वामी,इंद्राणी साहू नंदनी साहू,,बोधेश्वरी ध्रुव, यशोदा साहू,चित्ररेखा यादव,तारा बाई साहू,मीनाक्षी ध्रुव,अंशु सिन्हा, गोदावरी साहू,भगवती साहू,रिद्धि ध्रुव,दिव्या साहू,गुंजा ध्रुव,लोकेश्वरी साहू,तेजस्वी, पायल,मेनका साहू सहित ग्रामीण जन एवं बालकेबिनेट के सदस्य सनत साहू पेशांत साहू,युवराज साहू, शिवाकुमार साहू,विकास,देवव्रत, करण ,मोहित साहू,तुषार सिन्हा, मेनका,चंचल, लक्ष्मी ,हेमलता, हर्षिता साहू,धानवी साहू,डाली ध्रुव शिखा साहू,ऋषभ, नितेश यादव उपस्थित रहे।


