राजस्व प्रकरणों का निराकरण गंभीरतापूर्वक करें अधिकारी समय-सीमा के बाहर लंबित होने पर होगी कार्यवाही - chhattisgarhkaratan

chhattisgarhkaratan

भारत सरकार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से मान्यता प्राप्त छत्तीसगढ़ रत्न

Home Top Ad

Post Top Ad

Popular Posts

Tuesday, 28 May 2024

राजस्व प्रकरणों का निराकरण गंभीरतापूर्वक करें अधिकारी समय-सीमा के बाहर लंबित होने पर होगी कार्यवाही

 राजस्व प्रकरणों का निराकरण गंभीरतापूर्वक करें अधिकारी

समय-सीमा के बाहर लंबित होने पर होगी कार्यवाही





गरियाबंद 28 मई 2024/कलेक्टर श्री दीपक अग्रवाल ने आज राजस्व विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर लंबित राजस्व प्रकरणों की गहन समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने प्रकरण पंजीबद्ध करने एवं इसके निराकरण प्रक्रिया के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिये। कलेक्टर ने कहा कि अधिकारी राजस्व प्रकरणों का निराकरण गंभीरतापूर्वक करना सुनिश्चित करें। प्रकरण समय-सीमा के बाहर लंबित होने पर संबंधित अधिकारी के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही होगी। कलेक्टर ने तहसील एवं अनुविभागवार प्रकरणों की समीक्षा करते हुए प्रकरण लंबित होने पर अधिकारियों को निर्देश दिये। वहीं अच्छे कार्य पर सराहना भी की। कलेक्टर ने विवादित नामांतरण, सीमांकन, अभिलेख सुधार तथा बंदोबस्त त्रुटि सुधार निर्धारित समयाविध में पूर्ण कर लेने के निर्देश दिये है। उन्होंने आम जनता के हितों को ध्यान में रखते हुए शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही करने तथा राजस्व प्रकरणों की ग्रहता पर विशेष ध्यान देने राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया। कलेक्टर ने सभी एसडीएम को भू-अर्जन के प्रकरण को गंभीरता से लेने कहा। उन्होंने बैठक में अविवादित नामांतरण, विवादित नामांतरण, अविवादित खाता विभाजन, विवादित खाता विभाजन, सीमांकन, वृक्ष कटाई, बंदोबस्त त्रुटि सुधार, अभिलेख सुधार, आदिवासी भूमि अंतरण, धारा 165 का उल्लंघन, आबादी स्थलों का निपटारा, अतिक्रमण, अनुचित रूप से बेदखल किये गये भू-स्वामी का पुनर्स्थापन, धारा-40,  भू-अर्जन एवं भू-राजस्व वसूली आदि की समीक्षा की गई। बैठक में अपर कलेक्टर श्री अरविंद पाण्डेय, संयुक्त कलेक्टर श्री राकेश गोलछा, एसडीएम राजिम अर्पिता पाठक, एसडीएम देवभोग श्री हितेश पिस्दा, सभी तहसीलदार, नायब तहसीलदार उपस्थित थे।

Post Top Ad