"शासकीय प्राथमिक शाला प्रांगण भेंडरी प्रांगण में संचालित तृतीय दिवस समर कैम्प में फाइन आर्ट पर कार्य करवाया गया "
राजिम शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला भेंड
री के सयुक्त तत्तावधान में प्राथमिक शाला प्रांगण में संचालित पाँच दिवसीय समर कैम्प के तृतीय दिवस अतिथियों द्वारा भारतीय सविंधान के जनक बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर के छाया चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सरपंच मोहनलाल साहू थे।अध्यक्ष प्रधानपाठक पूर्व माध्यमिक शाला भेंडरी चंद्रभूषण साहू ने की विशेष अतिथि के रूप में वेदलता गोस्वामी ,गोदावरी साहू,चित्ररेखा यादव ,फाइन आर्टिस्ट हेमन यादव,कैलास साहू उपस्थित रहे। मीनाक्षी ध्रुव द्वारा मेडिटेशन योग घ्यान ,आसन के विभिन्न प्रकार को करवाया गया।तत्पश्चात कक्षा 5वी की छात्रा तृषा साहू का जन्मदिन मनाकर पुष्प कलम भेंटकर एवं मुँह मीठा कराकर सम्मान अतिथियों द्वारा किया गया । पेन्टर कौशल विकास संघ की सहयोग से पेंटर कैलाश साहू ,प्रकाश ध्रुव एवं खैरागढ़ संगीत विश्वविद्यालय से फाइन ऑर्टिस्ट चित्र कला में प्रशिक्षित हेमन यादव द्वारा हिन्दी वर्णमाला,अंक ज्ञान, अंक से चित्र बनाना, अंग्रेजी वर्णमाला, जीव,जंतु, पशु पक्षी, महापुरुष जैसे कबहिंदी वर्णमाला, अंक ज्ञान,अंक से चित्र बनाना, अंग्रेजी वर्णमाला, जीव जंतु,पक्षी,जैसे महापुरुष महात्मा गांधी ,सुभाषचन्द्र बोस ,जीव जंतु में कबुतर ,तोता,उल्लू,हाथी,शेर,टीवी पर चलने वाले बच्चो के बहुत ही प्रिय कार्टून धारावाहिक जो जंगल से सम्बंधित था जिसका नाम मोगली,था जिसके पात्रों में वाघिरा ,मोगली,बल्लू ,तबाक़ी आदि प्रमुख थे जिनके चित्र रंगीन चाक द्वारा श्यामपट बनाया गया।ड्राइंग सीट में पर्यावरण का प्राकृतिक चित्र बहुत ही आकर्षक बनाया गया जिसमें बादल, तालाब,वृक्ष,नाव, आदि का चित्रण किया गया जो बच्चों को अपने ओर खींच रहा था।साथ ही सरपंच मोहन साहू का भी हुबहू फोटो बनाया गया।पेन्टर कैलास साहू द्वारा सभी बच्चों को प्रेरित किया गया कि आप भी बड़े होकर इस क्षेत्र में स्वरोजगार कर सकते हैं।लगभग 50 बच्चों ने पेंटर द्वारा बनाये गए चित्रों के नकल तुरंत बनाकर अपने प्रतिभा को दिखाने का प्रयास किया।जिस बच्चों के रुचि को देख पेन्टर गण प्रफुल्लित हुए की ग्राम भेंडरी के बच्चों में अच्छा प्रतिभा है वे इस क्षेत्र में आगे बढ़ सकते हैं और भविष्य में पेंटिंग, फाइन आर्ट के क्षेत्र में स्वरोजगार स्थापित कर सकते है।सभी बच्चों से बहुत ही उत्सुकता एवं उमंग के साथ समर क्लास में स्वप्रेरणा से शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना योगदान दे रहे है।कार्यक्रम का संचालन संस्था के प्रधान पाठक भागचंद चतुर्वेदी द्वारा किया गया। आज के समर क्लास को सफल बनाने में अमूल्य योगदान देने वालों में मोहनलाल साहू,भागचंद चतुर्वेदी,चन्द्रभूषण साहू, लालजी सिन्हा, टीकूराम ध्रुव, रेखराम निषाद, प्रदीप कुमार साहू, वेदलता गोस्वामी, चित्ररेखा यादव,मीनाक्षीध्रुव,अंशु सिन्हा, गोदावरी साहू,भगवती साहू,रिद्धि ध्रुव,दिव्या साहू,गुंजा ध्रुव,लोकेश्वरी साहू,मेनका साहू एवं बालकेबिनेट के सदस्य सनत साहू पेशांत साहू,देवव्रत, करण ,मोहित साहू,तुषार सिन्हा, चंचल, लक्ष्मी ,हेमलता, धानवी साहू,,डाली ध्रुव का सहभागिता रहा।द्वितीय दिवस समर क्लास में प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला भेंडरी के लगभग 95 बच्चे उपस्थित रहे।

