कलेक्टर श्री अग्रवाल ने प्राकृतिक आपदा के 5 प्रकरण में 20 लाख रुपये की सहायता राशि की स्वीकृत - chhattisgarhkaratan

chhattisgarhkaratan

भारत सरकार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से मान्यता प्राप्त छत्तीसगढ़ रत्न

Home Top Ad

Post Top Ad

Popular Posts

Tuesday, 28 May 2024

कलेक्टर श्री अग्रवाल ने प्राकृतिक आपदा के 5 प्रकरण में 20 लाख रुपये की सहायता राशि की स्वीकृत

 कलेक्टर श्री अग्रवाल ने प्राकृतिक आपदा के 5 प्रकरण में 20 लाख रुपये की सहायता राशि की स्वीकृत

 
गरियाबंद 28 मई 2024/ कलेक्टर श्री दीपक अग्रवाल ने प्राकृतिक आपदा से मृत्यु के 5 प्रकरणों में मृतक के परिजनों को प्रत्येक प्रकरण में 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि की स्वीकृति दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गरियाबंद तहसील के ग्राम भौहाभाठा निवासी 08 वर्षीय हेमनारायण मरकाम की 31 अगस्त 2023 को सर्पदंश से मृत्यु हो जाने के कारण उनके निकटतम परिजन लक्ष्य कुमार को 4 लाख रूपये स्वीकृत की गई है। इसी तरह गरियाबंद तहसील के ही ग्राम आमदी द निवासी 19 वर्षीय निमेश कुमार ध्रुव की 02 अक्टूबर 2022 को सर्पदंश से मृत्यु हो जाने के कारण उनके निकटतम परिजन शंकर लाल को 4 लाख रूपये तथा राजिम तहसील के ग्राम किरवई निवासी 34 वर्षीय डोमन तारक की 18 अगस्त 2023 को पानी में डूबने से मृत्यु हो जाने के कारण उनके निकटतम परिजन अर्चना तारक को 4 लाख रूपये, राजिम तहसील के ग्राम बासीन निवासी 55 वर्षीय खुमान राम की 07 जुलाई 2023 को सर्पदंश से मृत्यु हो जाने के कारण उनकी पत्नी श्रीमती रमला बाई को 4 लाख रूपये और फिंगेश्वर तहसील के ग्राम बोरसी निवासी 50 वर्षीय बिष्णु राम साहू की 12 अप्रैल 2023 को पानी में डूबने से मृत्यु हो जाने के कारण उनके पुत्र किशन लाल को 4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।

Post Top Ad