हर्ष उल्लासके साथ मनाया गया डॉक्टर काउंट सीजर मैटी जयंती एवं चिकित्सक सम्मेलन - chhattisgarhkaratan

chhattisgarhkaratan

भारत सरकार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से मान्यता प्राप्त छत्तीसगढ़ रत्न

Home Top Ad

Post Top Ad

Popular Posts

Friday, 26 January 2024

हर्ष उल्लासके साथ मनाया गया डॉक्टर काउंट सीजर मैटी जयंती एवं चिकित्सक सम्मेलन

 हर्ष उल्लासके साथ मनाया गया डॉक्टर काउंट सीजर मैटी जयंती एवं चिकित्सक

 सम्मेलन



छत्तीसगढ़ जन चिकित्सा कल्याण समिति के बैनर तले छत्तीसगढ़ प्रदेश स्तरीय फादर ऑफ इलेक्ट्रो होम्योपैथी डॉक्टर काउंट सीजर मैटी जी का २१५वी जयंती संगीत कला की पावन धरा बर्फानी धाम राम मंदिर खैरागढ़ में मनाया गया

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के आसंदी से सभापति विप्लव साहू जिला पंचायत राजनंदगांव एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी के सी जी एवं अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष डॉ नीलेश थावरे छत्तीसगढ़ जन चिकित्सा कल्याण समिति रहे

 कार्यक्रम में सर्वप्रथम भगवान धन्वंतरि एवं डॉक्टर मैटी के तेल चित्र पर चंदन वंदन मालाअर्पण कर शुभारंभ किया गया

 मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में कहा कि शास्त्र कहता है कि पहले सुख निरोगी काया है इसीलिए हम सभी लोगों को स्वास्थ्य पर अधिक से अधिक ध्यान देना चाहिए इस तारतम्य में इलेक्ट्रो होम्योपैथिक चिकित्सक गण अपने पद्धति के प्रति पूर्ण रूप से  समर्पण होकर चिकित्सा कार्य कर रहे हैं और फादर ऑफ इलेक्ट्रो होम्योपैथी डॉक्टर काउंट जी का आज हम जयंती  मना रहे हैं इन सब की तहे दिल से बधाई शुभकामनाएं देता हूं इलेक्ट्रो होम्योपैथिक चिकित्सा पद्धति सतत अग्रसर होता रहे विकास करता रहे प्रचार प्रसार होता रहे और आम लोगों को इनका लाभ मिलता रहे सरकार को इस पर विशेष ध्यान देकर चिकित्सकों को प्रोत्साहित करना चाहिए जिससे पूरे जोश के साथ इलेक्ट्रो होम्योपैथिक चिकित्सक अपना कार्य सफलतापूर्वक कर सके

विशिष्ट अतिथि के रूप में विराजे जिला अध्यक्ष  साहू जी ने सबको बधाई देते हुए कहा कि मैं इलेक्ट्रो होम्योपैथिक चिकित्सा पद्धति से परिचित हूं रिजल्ट बहुत ही अच्छा है मेरे घर परिवार में भी इनका उपयोग होता है वर्तमान सरकार से मैं चाहूंगा की इलेक्ट्रो होम्योपैथिक चिकित्सा पद्धति पर विशेष ध्यान देने की रिसर्च डेवलपमेंट पर सरकार का रुख आपके तरफ हो जिससे यह चिकित्सा पद्धति एवं चिकित्सक गणों का मनोबल हमेशा ऊर्जावान बना रहे कार्यक्रम के अध्यक्षता कर रहे डॉक्टर नीलेश ने कहा कि पूरे छत्तीसगढ़ में ग्रामीण स्तर से लेकर शहर तक इलेक्ट्रो होम्योपैथिक पद्धति के चिकित्सक गण उपलब्ध है जो कि कम खर्चे में चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाते हैं जगह-जगह चिकित्सा शिविर लगते हैं मैं समस्त चिकित्सकों से आह्वान करता हूं कि संगठन को और अधिक मजबूत बनाएं पूरे भारतवर्ष में इलेक्ट्रो होम्योपैथिक चिकित्सा पद्धति के लगभग 5 लाख  चिकित्सक कार्यरत है यह चिकित्सा पद्धति भारत सरकार स्वास्थ्य मंत्रालय एवं सुप्रीम कोर्ट के अधीन विधि वत मान्यता प्राप्त चिकित्सा प्रणाली है हम सब का उद्देश्य सेवा कार्य है

कार्यक्रम का डॉ अशोक दुबे डॉक्टर नीलेश थावरे डॉ बी एल साहू डॉक्टर वीरेंद्र राजपूत डॉक्टर डॉ डी आर सिन्हा डॉक्टर बी देवांगन डॉ भुनेश्वर डॉक्टर डॉ दिनेश साहूडॉ रवि पाटकर डॉक्टर सुंदर वर्मा डॉक्टर सुरेश बघेल डॉ भगत राम सिन्हा डॉक्टर पारस जांघेल डॉ भुनेश्वर लिल्हारे डॉक्टर खुमान साहू डॉ शैलेंद्र वर्मा डॉक्टर टिकेश्वर वर्मा डॉक्टर राजकुमार साहू डॉक्टर गुनु राम साहू डॉक्टर भोलाराम डॉक्टर उमाकांत डॉ हरीश डॉ अखिलेश नारायण डॉक्टर पद्मिनी साहू डाक्टर हलधर पटेल डॉक्टर मुकेश यादव डॉ एके शर्मा डॉ नारायण साहू एवं संपूर्ण छत्तीसगढ़ के चिकित्सक गण उपस्थित थे

कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर भुनेश्वर साहू नेकिया एवं डॉक्टर भगतराम  सिन्हा ने धन्यवाद आभार व्यक्त कर कार्यक्रम की समापन की घोषणा की।

Post Top Ad