पत्रकार कैलाश टांडे छत्तीसगढ़
मगरलोड भाजपा मंडल चुनाव कार्यालय का उद्घाटन जिला अध्यक्ष शशि पवार ने किया शुभारंभ
मगरलोड , 04 नवंबर 2023।
मगरलोड सिहावा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत भाजपा मंडल मगरलोड चुनाव कार्यालय का शनिवार को भाजपा जिला अध्यक्ष शशि पवार के करकमलों से उद्घाटन किया गया। स्थानीय चुनाव प्रचार की गतिविधियां अब भाजपा मंडल मगरलोड चुनाव कार्यालय से संचालित की जाएंगी।
मगरलोड में चुनाव कार्यालय के उद्घाटन अवसर पर क्षेत्रवासियों ने भाजपा जिला अध्यक्ष शशि पवार सहित अतिथियों का जोरदार आतिशबाजी के साथ आत्मीय स्वागत किया। वहीं सिहावा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी श्रवण मरकाम एवं जिला अध्यक्ष शशि पवार ने कहा, आज पार्टी ने अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी कर प्रदेश की जनता की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए कई वादे किए हैं। इन आकांक्षाओं को आकार देने के लिए चुनाव में जीत हासिल करना जरूरी है। भाजपा ने चुनावी घोषणा पत्र में 500 रुपए में गैस सिलेंडर, बेटी के जन्म होने पर डेढ लाख रुपए जमा, फस्ट टाइम वोटरों को ध्यान में रखते हुए राज्य में नए मेडिकल और इंजीनियरिंग कॉलेज खोलने का वादा किया है। यह घोषणा पत्र किसानों के साथ ही युवाओं और महिलाओं को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। किसानों को प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान वह भी 3100 रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से खरीदी का वादा किया गया है। धान की राशि का एकमुश्त देने की भी घोषणा भाजपा ने की है। इसके साथ ही कई बड़ी और जनहितैषी घोषणाएं की गई है।
भाजपा के चुनावी घोषणा पत्र का स्लोगन दिया गया है- भाजपा ने बनाया है भाजपा ही संवारेगी...।
इधर, भाजपा मंडल मगरलोड चुनाव कार्यालय के उद्घाटन अवसर
भाजपा जिला अध्यक्ष शशि पवार जिला उपाध्यक्ष नरेश सिन्ह मंडल अध्यक्ष विजय यदु मीडिया प्रभारी रामगोपाल साहू रघुनंदन साहू राजेंद्र गोलछा मंडल प्रभारी भीखम सेन मंडल सह प्रभारी रामायण यवन साहू महामंत्री भवानी यादव चित्रसेन प्रजापति हिरंजय साहू नरेश अग्रवाल कोमल यदु लोकेश साहू सत्रोहन साहू टीकम साहू कविता यादव गैदा बाई राधा साहू दुर्गा साहू शांति देवांगन


