विशाल जनसभा भखारा, स्मृति ईरानी
भारतीय जनता पार्टी कुरूद विधानसभा क्षेत्र में चुनावी जनसभा को संबोधित करने हमारे देश के सर्वश्रेष्ठ महिला नेत्री एवं केन्द्रीय महिला बाल विकास मंत्री मा. स्मृति ईरानी जी भखारा नगर के रामलीला मैदान मे 6 नवंबर को भाजपा प्रत्याशी मा. अजय चन्द्राकर जी के पक्ष में प्रचार करने पहुँची जहां भखारा सहित कुरूद विधानसभा के जनसैलाब ने मोदी जी को धन्यवाद देने भाजपा को जिताने का संकल्प लिये !
हमारे लोकप्रिय भाजपा प्रत्याशी मा. अजय चन्द्राकर जी के समर्थन मे भाजपा कुरूद विधानसभा क्षेत्र के समस्त 237 बूथों के कार्यकर्तागण, भाजपा कुरूद क्षेत्र के समस्त नेतागण, वरिष्ठ कार्यकर्तागण, महिला मोर्चा के माता बहनों एवं क्षेत्र विशाल जनसमुदाय ने हमारे पार्टी भाजपा को पुनः जिताकर भाजपा के सरकार बनाने का वादा किया, भखारा नगर के रामलीला मैदान में आयोजित भाजपा के सत्ता आने के बाद रामलला के दर्शन के लिए मा. स्मृति ईरानी जी सबको अयोध्या धाम दर्शन के लिए आमंत्रण भी दिये, चुनावी सभा को संबोधित करते हुए 17 नवंबर को 1 नम्बर बटन दबाकर कमल छाप मे बड़े भैया अजय चन्द्राकर जी को पुनः जिताने के लिए अपील किये ! कार्यक्रम का संचालन हरख जैन जी ने किये !
इस शुभ अवसर पर कुरूद क्षेत्र के पावन धरा में पधारने के लिए मा. स्मृति ईरानी जी, भाजपा प्रत्याशी मा. अजय चन्द्राकर जी, मंचस्थ समस्त अतिथियों एवं क्षेत्र के सभी गाँव से आये हमारे देव दुर्लभ कार्यकर्ताओं का अभिनंदन करते हुए भाजपा परिवार की ओर से हार्दिक आभार व्यक्त करता हूँ !
