संकुल स्तरीय कबाड़ से जुगाड़ मेला हुआ संपन्न - chhattisgarhkaratan

chhattisgarhkaratan

भारत सरकार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से मान्यता प्राप्त छत्तीसगढ़ रत्न

Home Top Ad

Post Top Ad

Popular Posts

Tuesday, 10 October 2023

संकुल स्तरीय कबाड़ से जुगाड़ मेला हुआ संपन्न

 संकुल स्तरीय कबाड़ से जुगाड़ मेला हुआ संपन्न




      मगरलोड दिनांक 10.10.2023 को संकुल केन्द्र दुधवारा और संकुल केन्द्र परसाबुड़ा के प्राथमिक और माध्यमिक शालाओं का कबाड़ से जुगाड टीएलएम सामग्री का मेला का आयोजन संयुक्त रूप से संकुल परसाबुड़ा में रखा गया ।

     कार्यक्रम का शुभारंभ संकुल प्राचार्य श्री देवानंद बांसकर ने पूजा अर्चना पश्चात मेला के संबंध में उद्बोधन से किया। दोनों संकुल के सभी प्राथमिक,माध्यमिक शालाओं द्वारा विभिन्न प्रकार से विषय आधारित अवधारणाओं के लिए कबाड़ से टीएलएम सामग्री तैयार किया गया था।

 उक्त मेला में संकुल केन्द्र दुधवारा से प्राथमिक स्तर से प्रथम प्राथमिक शाला राजाडेरा, द्वितीय प्राथमिक शाला कोरगांव, माध्यमिक शाला दुधवारा और संकुल केन्द्र परसाबुड़ा से प्राथमिक स्तर से प्रथम प्राथमिक शाला मुड़ीभांवर, द्वितीय प्राथमिक शाला रेंगाडीह, और माध्यमिक  शाला परसाबुड़ा को प्रथम स्थान के लिए स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

      उक्त मेला का आयोजन श्री संजय कुमार बघेल संकुल समन्वयक दुधवारा, श्री मनोहर सिंह कंवर संकुल समन्वयक परसाबुड़ा, श्री रामराज्य ध्रुव प्रधानपाठक, श्रीमती रोशनी सोनी प्रधानपाठक के विशेष सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ ।

कार्यक्रम का संचालन श्री चंद्रहास बघेल शिक्षक ने किया।

Post Top Ad