इलेक्ट्रो होम्योपैथिक चिकित्सक संघ बैठक संपन्न - chhattisgarhkaratan

chhattisgarhkaratan

भारत सरकार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से मान्यता प्राप्त छत्तीसगढ़ रत्न

Home Top Ad

Post Top Ad

Popular Posts

Sunday, 24 September 2023

इलेक्ट्रो होम्योपैथिक चिकित्सक संघ बैठक संपन्न

 इलेक्ट्रो होम्योपैथिक चिकित्सक संघ बैठक संपन्न



छत्तीसगढ़ जन कल्याण चिकित्सक समिति के बैनर तले छत्तीसगढ़ इलेक्ट्रो होम्योपैथी चिकित्सक संघ एवं काउंसिल ऑफ इलेक्ट्रो होम्योपैथिक चिकित्सक संघ की मासिक बैठक रायपुर हांडीपारा में संपन्न हुआ

कार्यक्रम में सर्वप्रथम फादर ऑफ इलेक्ट्रो होम्योपैथिक डॉक्टर काउंट सीजर मैटी के तेल चित्र पर चंदन वंदन माल्यार्पण कर किया गया तत्पश्चात मुख्य अतिथि के आसँदी से काउंसिल ऑफ इलेक्ट्रो होम्योपैथी के डॉक्टर अशोक दुबे एवं अध्यक्षता छत्तीसगढ़ इलेक्ट्रो होम्योपैथिक चिकित्सक संघ डॉ नीलेश थावरे ने किया

डॉ नीलेश थावरे ने आए हुए प्रस्तावना पर चर्चा करते हुए कहा कि इलेक्ट्रो होम्योपैथिक मोटिवेशनल प्रोग्राम किया जाएगा जिसके तहत मरीज के रोग डायग्नोसिस एवं ट्रीटमेंट पर सामूहिक रूप से चर्चा की जाएगी इलेक्ट्रो होम्योपैथिक अपने सिस्टम पर कैसे कार्य करता है इस पर प्रकाश डाला जाएगा साथ ही संघ को मजबूत करने के लिए प्रदेश स्तरीय जिला स्तरीय ब्लॉक स्तरीय ग्रामीण स्तरीय चिकित्सा शिविर के माध्यम से यह चिकित्सा पद्धति से लोगों को लाभ पहुंचाने का कार्य किया जाएगा जिससे जन-जन तक पहुंचे और पीड़ित व्यक्ति लाभान्वित हो सके तत्पश्चात काउंसिल ऑफ इलेक्ट्रो होम्योपैथी चिकित्सक संघ के अध्यक्ष डॉ अशोक दुबे ने कहा कि  इस चिकित्सा पद्धति के प्रचार प्रसार पठन-पाठन हेतु कॉलेज का सतत जारी रहना जरूरी है और इस पर अमल किया जाना है डॉ बी एल साहू ने प्रैक्टिस ऑफ़ मेडिसिन पर चर्चा की डॉक्टर डॉ डी आर सिन्हा ने मेडिसिन की उपलब्धता और व्यवस्था पर चर्चा की

कार्यक्रम में डॉक्टर अशोक दुबे डॉक्टर नीलेश थावरे डॉ बी एल साहू डॉक्टर डॉ  डी आर सिन्हा डॉ भुनेश्वर साहू डॉ अखिलेश नारायण डॉक्टर के शेरवानी डॉ रमेश कुमार सोनसायटी डॉक्टर उमाकांत जटवार डॉक्टर हलधर पटेल डॉ हरीश कुराहे डॉ संतोष बनपेला डॉ महेश साहू डॉक्टर एनपी जायसवाल डॉक्टर कमलजीत साहू डॉ हरिओम पटेल डॉ एके शर्मा डॉ धर्मेंद्र गुप्ता डॉ एच एल निषाद डॉक्टर एन एल साहू डॉक्टर गुलाब साहू डॉ भीखम निषाद डॉक्टर कैलाश चंद्राकर डॉक्टर सुश्री यादव डॉ विजय चंद्राकर डॉक्टर के के देशमुख डॉ बीपी साहू एवं अन्य चिकित्सकों की उपस्थिति रही कार्यक्रम में डॉक्टर डी आर सिन्हा ने आभार प्रदर्शन कर कार्यक्रम की समापन की घोषणा की

Post Top Ad