भारत जोड़ो पदयात्रा घर घर जाएगी - डॉक्टर लक्ष्मी ध्रुव कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह धमतरी जिला अध्यक्ष पीसीसी सदस्य सहित सैकड़ों कार्यकर्ता रहे उपस्थित - chhattisgarhkaratan

chhattisgarhkaratan

भारत सरकार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से मान्यता प्राप्त छत्तीसगढ़ रत्न

Home Top Ad

Post Top Ad

Popular Posts

Saturday, 15 October 2022

भारत जोड़ो पदयात्रा घर घर जाएगी - डॉक्टर लक्ष्मी ध्रुव कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह धमतरी जिला अध्यक्ष पीसीसी सदस्य सहित सैकड़ों कार्यकर्ता रहे उपस्थित


 भारत जोड़ो पदयात्रा घर घर जाएगी - डॉक्टर लक्ष्मी ध्रुव

 कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह

 धमतरी जिला अध्यक्ष पीसीसी सदस्य सहित सैकड़ों कार्यकर्ता रहे उपस्थित

 संवाददाता टोमन लाल सिन्हा 


मगरलोड - विकासखंड मुख्यालय मगरलोड के पेंशनर्स भवन में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर भारतवर्ष में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी राहुल गांधी एवं प्रियंका गांधी की कुशल मार्गदर्शन में पूरे भारतवर्ष में भारत जोड़ो पदयात्रा का कार्यक्रम चलाया जा रहा है जिसमें धमतरी जिला के ब्लाक कांग्रेस कमेटी मगरलोड की कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में भारत जोड़ो पदयात्रा की रूपरेखा तैयार करने एवं सभी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपने के साथ यात्रा को सफल बनाने के लिए विशेष रणनीति तैयार की गई जिसमें मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त सिहावा विधायक डॉ लक्ष्मी ध्रुव ने कहा कि हमारा एक एक कार्यकर्ताओं में कांग्रेश के प्रति गहरी निष्ठा है और भूपेश सरकार की उपलब्धियों को जाकर हमें आम जनता को बताना है  हर घर से भारत जोड़ो पदयात्रा में लोगों को जोड़ना है यह यात्रा छत्तीसगढ़ के कांग्रेस सरकार की भूपेश सरकार की विकास कार्यों का बखान करने घर घर में जाएगी

 धमतरी जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शरद लोहाना ने कहा इस यात्रा से पूरे प्रदेश में कांग्रेस का जनाधार बढ़ रहा है और जो काम भाजपा के लोगों ने 15 वर्षों में रामकृष्ण गौ माता के नाम पर लोगों को बरगलाने का प्रयास किया उसे आज कांग्रेस की भूपेश सरकार ने छत्तीसगढ़ में भगवान राम का वन गमन पथ भगवान कृष्ण का कृष्ण कुंज तथा गौ माता की संरक्षण एवं संवर्धन के लिए प्रत्येक गांव में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार ने गौठानो का विकास किया है जहां गौ माताओ की समुचित सुरक्षा हो रहा है गौ माता की गोबर से लोगों को मिल रहा रोजगार एक मिसाल बनकर पूरे देश में छत्तीसगढ़ सरकार की प्रशंसा हो रही है

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य वरिष्ठ कांग्रेसी नेता प्रभातराव मेघा वाले कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा अब चुप बैठने की जरूरत नहीं है विपक्षियों को मुंहतोड़ जवाब देने का समय आ गया है छत्तीसगढ़ में प्रदेश सरकार के विकास को देखकर भाजपा अवाक रह गए हैं  आने वाले चुनाव में छत्तीसगढ़ में भूपेश की सरकार फिर बनेगी

कुरूद नगर पंचायत अध्यक्ष तपन चंद्राकर ने कहा कांग्रेसी एक बलिदानी पार्टी है और कांग्रेसका हर कार्यकर्ता इमानदारी से सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं को जनता के बीच ले जाएगी भाजपा के पास कोई मुद्दा अब बचा नहीं है 

भारत जोड़ो पदयात्रा कार्यकर्ता सम्मेलन में नगर पंचायत मगरलोड अध्यक्ष नीतू खिलावन साहू ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष डीहू राम साहू जनपद उपाध्यक्ष राजेश साहू महिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष खिलेश्वरी किरण साहू साहू साहू डोमार साहू डाकवर साहू महमूद खान सुखदेव साहू राजेंद्र साहू चंद्रहास साहू पुरुषोत्तम सिन्हा रेखा साहू दानी पाल सहित सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे

Post Top Ad