ग्राम पंचायत डाभा में राजीव युवा मितान क्लब अध्यक्ष केशव निषाद सचिव कुमारी चांदनी सिन्हा द्वारा आयोजित हुवा अनेको कार्यक्रम,काफी संख्या में उमड़ी जनसैलाब
मगरलोड:-छत्तीसगढ़ सरकार के मुख्य योजना में से एक राजीव युवा मितान योजना जिसमें,युवा शक्ति को सही दिशा देने और विकास की मुख्यधारा में शामिल करने के लिए राजीव युवा मितान क्लब का गठन किया गया है. क्लब के माध्यम से युवा शासन की विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में सक्रिय सहयोग कर रहे हैं।
इसी कड़ी में जनपद पंचयात मगरलोड के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत डाभा में राजीव युवा मितान क्लब द्वारा,अनेको मनमोहक कार्यक्रम आयेजित किया गया जिसमें स्कूली छात्र छात्राएं के साथ साथ ग्रामीण महिलाएं भी बढ़-चढ़कर भाग लिए।
वही कार्यक्रम के बारे में अधिक जानकारी देते हुवे राजीव युवा मितान क्लब के अध्यक्ष केसन निषाद एवं सचिव कु.चांदनी सिन्हा ने बताया की यहाँ कार्यक्रम ग्राम डाभा में युवा मितान क्लब द्वारा पहली आयोजन है जिसमे,प्रदेश सरकार ने युवाओं को सशक्त बनाने एवं गांव के हर एक विकास कार्य मे सहभागी बनने युवाओं को आगे ल रहे है।
जिससे युवा पीढ़ी को सही दिशा एवं विकास की मुख्यधारा में जुड़ने का अवसर मिला है।
