मोंहदी से दुगली सड़क की हालत जर्जर अतिशीघ्र निर्माण की मांग--भवानी यादव - chhattisgarhkaratan

chhattisgarhkaratan

भारत सरकार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से मान्यता प्राप्त छत्तीसगढ़ रत्न

Home Top Ad

Post Top Ad

Popular Posts

Tuesday, 6 September 2022

मोंहदी से दुगली सड़क की हालत जर्जर अतिशीघ्र निर्माण की मांग--भवानी यादव


 मोंहदी से दुगली सड़क की हालत जर्जर अतिशीघ्र निर्माण की मांग--भवानी यादव                        


मगरलोड भारतीय जनता पार्टी के पूर्व महामंत्री पूर्व जनपद सदस्य भवानी यादव ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि  सिहावा विधान सभा क्षेत्र के विकासखंड मुख्यालय मगरलोड जोड़ने वाली  अधिकांश सड़क जर्जर एवं गड्ढे ही गड्ढे नजर आ रहे हैं जिससे राहगीरों को ब्लाक मुख्यालय मगरलोड मे शासकीय कार्य जनपद पंचायत,अस्पताल,बैंक, तहसील,पोस्ट ऑफिस, थाना सहित कई कार्यो के मगरलोड आना पड़ता है जिससे बहुत ही परेशानियों का सामना करना पड़ता है। भवानी यादव ने कहा कि मजेदार बात तो ये है कि क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों को दुगली, सिंगपुर से मगरलोड आना पड़ता है लेकिन दुर्भाग्य की बात है कि आज तक इस सड़क का मरम्मत नहीं होना किसी दुर्घटना को आमंत्रण देना है । ऐसी ही हालत सिहावा विधान सभा क्षेत्र के अधिकांश सड़को का है जिसमें आज तक जिला प्रशासन का ध्यान नहीं है ।भवानी यादव ने आगे कहा कि यदि सड़क  मरम्मत कार्य शीघ्र प्रारंभ नही किया तो क्षेत्र के नागरिकों के साथ सड़क की लड़ाई लड़ेगे जिसकी सम्पूर्ण जवाबदेही प्रशासन की होगी ।

Post Top Ad