बीईओ ने किया कन्या शाला का निरीक्षण - chhattisgarhkaratan

chhattisgarhkaratan

भारत सरकार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से मान्यता प्राप्त छत्तीसगढ़ रत्न

Home Top Ad

Post Top Ad

Popular Posts

Thursday, 29 September 2022

बीईओ ने किया कन्या शाला का निरीक्षण

बीईओ ने किया कन्या शाला का निरीक्षण


रिपोर्टर लोकेश कुमार साहू


मगरलोड. विकासखंड शिक्षा अधिकारी मनीष कुमार ध्रुव द्वारा 27 सितंबर दिन मंगलवार को शासकीय कन्या माध्यमिक शाला मगरलोड का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। शासकीय कन्या माध्यमिक शाला में पदस्थ 4 शिक्षक जिसमें सभी शिक्षकों की उपस्थिति रही है, शिक्षकों से विकासखंड शिक्षा अधिकारी ने बातचीत कर शाला में तिमाही परीक्षा जो 26 सितंबर से शुरुआत हुई है उनकी जायजा लेते हुए विद्यार्थियों की शत-प्रतिशत उपस्थिति, परीक्षा की जानकारी  ,बैठक व्यवस्था, छात्र-छात्राओं से बातचीत किया । शासकीय कन्या माध्यमिक शाला मगरलोड के प्रधान पाठक तोमन सिंह साहू ने जानकारी देते हुए बताया कि इस समय नवरात्रि का पर्व चल रहा है और मौसमी बुखार के कारण कुछ बच्चे नहीं आ रहे हैं उसे लाने का प्रयास किया जा रहा है।  निरीक्षण के समय 120 छात्र छात्राओं ने परीक्षा दिलाने के लिए बड़ी उत्सुकता के साथ गणवेश में उपस्थित होकर परीक्षा दिला रहे है। कोरोना काल में दो साल से परीक्षा बंद हुई थी 26 सितंबर को राज्य शासन के आदेशानुसार परीक्षा को लेकर पुनः तिमाही परीक्षा  शुरुआत हुई । तिमाही परीक्षा को लेकर बड़ी दिलचस्पी बच्चों में  दिखाई दे रहा था। विकासखंड शिक्षा अधिकारी ने विद्यालय के आसपास, परिसर तथा सभी कक्षाओं का भी निरीक्षण किया, परिसर की साफ-सफाई तथा बच्चों की बैठक व्यवस्था,  गणवेश में अनुशासित होकर परीक्षा दिला रहे थे जिसे देखकर  शिक्षा अधिकारी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए  बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक रहकर अच्छा पढ़ाई करने के लिए प्रोत्साहित किया। निरीक्षण के समय सभी शिक्षकों ने क्लास में पर्यवेक्षक के रूप में अपनी उपस्थिति दे रहे थे। इस प्रकार की व्यवस्था एवं सहयोग प्रदान करने के लिए विकासखंड शिक्षा अधिकारी ने सभी शिक्षकों को बहुत-बहुत बधाई  का संदेश देते हुए  शिक्षकों को समय पर अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया है ।

 

Post Top Ad