डी ए एवं गृहभाड़ा भत्ता को लेकर फेडरेशन का हल्ला बोल जारी - chhattisgarhkaratan

chhattisgarhkaratan

भारत सरकार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से मान्यता प्राप्त छत्तीसगढ़ रत्न

Home Top Ad

Post Top Ad

Popular Posts

Wednesday, 24 August 2022

डी ए एवं गृहभाड़ा भत्ता को लेकर फेडरेशन का हल्ला बोल जारी



 


डी ए एवं गृहभाड़ा भत्ता को लेकर फेडरेशन का हल्ला बोल जारी


  ‌ मगरलोड के कर्मचारी अधिकारियों द्वारा छ.ग.कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के बैनर तले चौथे चरण के आन्दोलन अनिश्चित कालीन हड़ताल के तृतीय दिवस हड़ताली कर्मचारी - अधिकारियों द्वारा सरकार एवं उनकी नीति को खूब कोसा गया तथा अपनी मांगों को अतिशीघ्र पूर्ण करने के लिए शासन से मांग की। कर्मचारी अधिकारियों के इस अनिश्चित कालीन आंदोलन पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए ब्लॉक प्रवक्ता डेवेश कुमार साहू ने बताया कि सरकार छ.ग के 4 लाख अधिकारी कर्मचारी के साथ उनके परिवार के सदस्यों के साथ छल किया है, कर्मचारी अपने जायज मांगों को लेकर धरना स्थल पर डटे हुए हैं तथा इस बार सातवें वेतनमान के अनुरूप गृह भाड़ा भत्ता एवं 34 प्रतिशत मंहगाई भत्ता से कम कुछ भी मंजूर नहीं है।कर्मचारी साथियों में भारी आक्रोश इस सरकार के खिलाफ नजर आ रहा है आज स्थिति यह है कि सभी कार्यालयों मे ताला लटका हुआ है जिसका असर सीधे आम जनता के कार्यों पर पड़ रहा है कार्य प्रभावित हो रहे हैं,इतना कुछ देखने के बाद भी छत्तीसगढ़ की सरकार मुकदर्शक बनी हुई है, जो कि अपने आप को संवेदनशील सरकार कहती है लेकिन पूरी तरह से ये सरकार संवेदनहीन नजर आ रही है और कर्मचारियों कि संवैधानिक मांग केन्द्र के सामान महंगाई भत्ता देना तो दूर लार्ड डलहौजी के फुट डालो और शासन करो कि नीति  अपना रही है। आज धरना स्थल पर ब्लाक संयोजक दयाराम साहू, ब्लॉक प्रवक्ता डेवेश कुमार साहू,जयंत साहू, बेदराम साहू, उदय भान पाल, महेश साहू, दिनेश गायकवाड़, आसाराम कँवर,ब्लाक सचिव मुकेश कुमार साहू,सियाराम कुर्रे कोषाध्यक्ष,गैदराम धीवर, दिलीप कोठारी, लुकेश्वर निषाद,रितेश्वरी ध्रुव, देवकुमारी कँवर, वोमेश्वरी साहू, श्रद्धा गौतम, रजनी शर्मा, सुरुजा तिवारी, उषा साहू, सरिता बाई टंडन, छाया ध्रुव, सतरूपा पिसदा, शीला पटेल, रुखमणि ध्रुव, चुनेश्वरी साहू,कुसुम साहू,चन्द्रहास साहू,होरीलाल साहू,रोहित दीवान ,प्रेम साहू,कंवल कश्यप, फनेन्द्र पटेल ,भगवान सिंह साहू, खिलेश्वर सोनबेर,तोमन सिंह साहू,चन्दरशेखर साहू सहसचिव,ओंकार सिन्हा संरक्षक,आर के सूर्यवंशी,नंदा सिंह,रविकांत दिली,झुमुक लाल साहू, दुष्यंत साहू,ओमप्रकाश साहू ,लालजी साहू, कमलेश कुमार, वेदप्रकाश साहू,प्रेम साहू,संजय वण्डलकर,रीमन सिंह दीवान,गोपाल निषाद, श्याम सिंह दुग्गा,इत्यादि समेत सैंकड़ो लोग उपस्थित थे।*


                            डेवेश कुमार साहू

                               प्रवक्ता कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन मगरलोड धमतरी

Post Top Ad