मसाल रैली निकालकर भूपेश बघेल सरकार होश में आकर बात करो का नारा लगाते हुए नगर में भ्रमण किया अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन मगरलोड डी ए एवं गृहभाड़ा भत्ता को लेकर नाराजगी के बीच फेडरेशन का हल्ला बोल जारी - chhattisgarhkaratan

chhattisgarhkaratan

भारत सरकार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से मान्यता प्राप्त छत्तीसगढ़ रत्न

Home Top Ad

Post Top Ad

Popular Posts

Thursday, 25 August 2022

मसाल रैली निकालकर भूपेश बघेल सरकार होश में आकर बात करो का नारा लगाते हुए नगर में भ्रमण किया अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन मगरलोड डी ए एवं गृहभाड़ा भत्ता को लेकर नाराजगी के बीच फेडरेशन का हल्ला बोल जारी


 



मसाल रैली निकालकर भूपेश बघेल सरकार होश में आकर बात करो का नारा लगाते हुए नगर में भ्रमण किया अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन मगरलोड डी ए एवं गृहभाड़ा भत्ता को लेकर नाराजगी के बीच फेडरेशन का हल्ला बोल जारी


  ब्लाक‌ शाखा मगरलोड के कर्मचारी अधिकारियों द्वारा छ.ग.कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के बैनर तले चौथे चरण के आन्दोलन अनिश्चित कालीन हड़ताल के चतुर्थ दिवस हड़ताली कर्मचारी - अधिकारियों द्वारा सरकार एवं उनकी नीति को खूब खरी - खोटी सुनाई गई। दिनोदिन हड़तालियों का आक्रोश बढ़ता ही जा रहा है तथा अपनी मांगों को अतिशीघ्र पूर्ण नहीं करने पर चुनाव के समय देख लेने की बात कही। आंदोलन को सम्बोधित करते हुए जनपद सीइओ रोहित कुमार बोरझा ने कहा कि ये सरकार गलतफहमी में है यदि हमारी मांगे पूरी नहीं करते हैं तो आने वाले चुनाव में उखाड़ फेकेंगे। सौदेबाजी सरकार कर रही है हम लोग नहीं।कर्मचारी अधिकारियों के इस अनिश्चित कालीन आंदोलन पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए ब्लॉक प्रवक्ता डेवेश कुमार साहू ने बताया कि सरकार छ.ग के 4 लाख अधिकारी कर्मचारी एवं उनके परिवार के सदस्यों के साथ अन्याय कर रही है। जो सरकार अपने आप को संवेदनशील होने का ढिनढोरा पीटती है वो सरकार पूरी तरह से संवेदनहीन नजर आ रही है। इस हड़ताल से आम जनता के काम नहीं हो पा रहे हैं जिसके लिए पूरी तरह से सरकार जिम्मेदार है।कर्मचारी अपने जायज मांगों को लेकर धरना स्थल पर डटे हुए हैं तथा इस बार सातवें वेतनमान के अनुरूप गृह भाड़ा भत्ता एवं 34 प्रतिशत मंहगाई भत्ता से कम कुछ भी मंजूर नहीं है।कर्मचारी साथियों में भारी आक्रोश इस सरकार के खिलाफ नजर आ रहा है आज स्थिति यह है कि सभी कार्यालयों मे ताला लटका हुआ है जिसका असर सीधे आम जनता के कार्यों पर पड़ रहा है कार्य प्रभावित हो रहे हैं,इतना कुछ देखने के बाद भी छत्तीसगढ़ की सरकार मुकदर्शक बनी हुई है, जो कि अपने आप को संवेदनशील न्याय करने वाली सरकार बताती है,लेकिन पूरी तरह से ये सरकार दमनकारी और संवेदनहीन नजर आ रही है। जब तक कर्मचारियों की मांगे ये सरकार पूरी नहीं कर देती तब तक आंदोलन जारी और समय बीतने के साथ उग्र होता जायेगा।आज धरना स्थल पर ब्लाक संयोजक दयाराम साहू, ब्लॉक प्रवक्ता डेवेश कुमार साहू,जयंत साहू, बेदराम साहू, उदय भान पाल, महेश साहू, दिनेश गायकवाड़, आसाराम कँवर,ब्लाक सचिव मुकेश कुमार साहू,सियाराम कुर्रे कोषाध्यक्ष,गैदराम धीवर, दिलीप कोठारी, लुकेश्वर निषाद,रितेश्वरी ध्रुव, देवकुमारी कँवर, वोमेश्वरी साहू, श्रद्धा गौतम, रजनी शर्मा, सुरुजा तिवारी, उषा साहू, सरिता बाई टंडन, छाया ध्रुव, सतरूपा पिसदा, शीला पटेल, रुखमणि ध्रुव, चुनेश्वरी साहू,कुसुम साहू,रत्नादेवी सन्डे, जीतेश्वरी साहू,चन्द्रहास साहू,होरीलाल साहू,रोहित दीवान ,प्रेम साहू,कंवल कश्यप, फनेन्द्र पटेल ,भगवान सिंह साहू, खिलेश्वर सोनबेर,कृपाल सिंह ध्रुव, भक्तु राम साहू, भुवन लाल साहू,रामकिसून नेताम, वीरेंद्र सरल, रामगुलाल साहू, नारायण देवांगन, कीर्तन सिंह नरेटी, हेमलाल यादव, रमेश ध्रुव, प्रेम सिंह दीवान, द्विजराम ध्रुव, चमपेश्वर यादव, सरोज कुमार साहू,तोमन सिंह साहू,चन्दरशेखर साहू सहसचिव,ओंकार सिन्हा संरक्षक,आर के सूर्यवंशी,नंदा सिंह,रविकांत दिली,झुमुक लाल साहू, दुष्यंत साहू,ओमप्रकाश साहू ,लालजी साहू, कमलेश कुमार, वेदप्रकाश साहू,प्रेम साहू,संजय वण्डलकर, गोपाल निषाद, श्याम सिंह दुग्गा,ओमप्रकाश साहू,इत्यादि समेत सैंकड़ो लोग उपस्थित थे।*


                            डेवेश कुमार साहू

                               प्रवक्ता कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन मगरलोड धमतरी

Post Top Ad