डी ए एवं गृहभाड़ा भत्ता को लेकर फेडरेशन मे भारी नाराजगी आज से अनिश्चित कालीन हड़ताल - chhattisgarhkaratan

chhattisgarhkaratan

भारत सरकार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से मान्यता प्राप्त छत्तीसगढ़ रत्न

Home Top Ad

Post Top Ad

Popular Posts

Monday, 22 August 2022

डी ए एवं गृहभाड़ा भत्ता को लेकर फेडरेशन मे भारी नाराजगी आज से अनिश्चित कालीन हड़ताल


डी ए एवं गृहभाड़ा भत्ता को लेकर फेडरेशन मे भारी नाराजगी आज से अनिश्चित कालीन हड़ताल

  मगरलोड ब्लाक‌ शाखा मगरलोड के कर्मचारी अधिकारियों द्वारा छ.ग.कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के बैनर तले चौथे चरण के आन्दोलन अनिश्चित कालीन हड़ताल शुरू हो चुकी है ।सरकार और फेडरेशन के पदाधिकारियों की बीच बात नही बनी और फेडरेशन अपने केन्द्र के समान मंहगाई भत्ता एवं गृह भाड़ा भत्ता को लेकर अड़े हुए हैं।सरकार एक तरफ 6 प्रतिशत मँहगाई देकर कर्मचारी अधिकारी को संतोष कराने कि प्रयास असफल दिखता नजर आ रहा है। कर्मचारियों-अधिकारियों में भारी आक्रोश नजर आ रहा है।चतुर्थ चरण के अनिश्चित कालीन आन्दोलन की शुरुआत हो चुकी है।  इस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए डेवेश कुमार साहू ब्लाक प्रवक्ता ने बताया कि सरकार छ.ग के 4 लाख अधिकारी कर्मचारी के साथ उनके परिवार के सदस्यों के साथ छल किया है,अपना महगांई भत्ता पुर्ण रूप बढ़ाकर हजारों से लाखों रूपये ले रहे हैं। और कर्मचारियों कि संवैधानिक मांग केन्द्र के सामान महंगाई भत्ता देना तो दूर लार्ड डलहौजी के फुट डालो और शासन करो कि नीति  अपना रही है। आज धरना स्थल पर ब्लाक संयोजक दयाराम साहू, ब्लॉक प्रवक्ता डेवेश कुमार साहू,जयंत साहू, बेदराम साहू, उदय भान पाल, महेश साहू, दिनेश गायकवाड़, आसाराम कँवर,ब्लाक सचिव मुकेश कुमार साहू,सियाराम कुर्रे कोषाध्यक्ष,स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ के ब्लाक अध्यक्ष चन्द्रहास साहू,होरीलाल साहू कोषाध्यक्ष छ.ग.शिक्षक संघ,रोहित दीवान ,प्रेम साहू,कंवल कश्यप, फनेन्द्र पटेल ,भगवान सिंह साहू, खिलेश्वर सोनबेर,तोमन सिंह साहू सह संयोजक एवं तृतीय वर्ग क्रम संघ ब्लाक अध्यक्ष,चन्दरशेखर साहू सहसचिव,ओंकार सिन्हा संरक्षक,आर के सूर्यवंशी,नंदा सिंह,रविकांत दिली,झुमुक लाल साहू, दुष्यंत साहू,ओमप्रकाश साहू ,लालजी साहू ब्लाक सचिव स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ इत्यादि समेत सैंकड़ो लोग उपस्थित थे।

   डेवेश कुमार साहू

  प्रवक्ता कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन मगरलोड धमतरी

Post Top Ad