मगरलोड नया थाना प्रभारी राजेश जगत के आने से लगातार असामाजिक तत्व के लोगों के ऊपर लगातार कार्रवाई की जा रही है - chhattisgarhkaratan

chhattisgarhkaratan

भारत सरकार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से मान्यता प्राप्त छत्तीसगढ़ रत्न

Home Top Ad

Post Top Ad

Popular Posts

Monday, 4 July 2022

मगरलोड नया थाना प्रभारी राजेश जगत के आने से लगातार असामाजिक तत्व के लोगों के ऊपर लगातार कार्रवाई की जा रही है


 पत्रकार कैलाश टांडे मगरलोड

मगरलोड नया थाना प्रभारी राजेश जगत के आने से लगातार असामाजिक तत्व के लोगों के ऊपर लगातार कार्रवाई की जा रही है



 मगरलोड पुलिस ने सट्टा पट्टी लिखते 01 आरोपी को किया गिरफ्तार

 आरोपी के कब्जे से नगदी रकम 2120/-रूपये एवं सट्टा पत्ती एवं 01 नग डाट पेन किये जप्त

असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने पुलिस अधीक्षक धमतरी ने दिये हैं सख्त निर्देश

 पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत ठाकुर असामाजिक कार्यों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर वैधानिक कार्यवाही करने एवं उनकी गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु सभी थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश दिये गये हैं।

इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता पॉल के मार्गदर्शन में एवं अनु.अधि.पुलिस कुरूद श्री अभिषेक केशरी के नेतृत्व में थाना मगरलोड पुलिस को मिली मुखबीर सूचना कि एक व्यक्ति ग्राम मोहंदी मे सट्टा खेला रहा कि तस्दीकी व वैधानिक कार्यवाही हेतु स्टाफ रवाना किये मुखबीर के बताये अनुसार ग्राम मोहंदी मे संदेही टीकम बंजारे पिता ईश्वर बंजारे उम्र 32 साल साकीन मोंहदी,थाना-मगरलोड,जिला धमतरी को पकडकर विधिवत समक्ष गवाहों के तलाशी ली गई एवं आरोपी के कब्जे से नगदी रकम 2120/- रूपये एवं सट्टा पत्ती एवं 01 नग डाट पेन किये जप्त थाना मगरलोड मे अप कमांक 155/22 धारा 4 ( क ) जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही कि गई।

उक्त कार्यवाही में प्रआर.खिनेश साहू आर.विरेन्द्र कुमार सोनकर , सैनिक धर्मराज निषाद का रहा विशेष योगदान रहा।

Post Top Ad