मगरलोड में दो कैबिनेट मंत्री कवासी लखमा व अमरजीत भगत का हुआ भव्य स्वागत भेंट मुलाकात में ठाकुर परिवार के घर वर वधु को दिए दोनों मंत्री ने आशीर्वाद - chhattisgarhkaratan

chhattisgarhkaratan

भारत सरकार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से मान्यता प्राप्त छत्तीसगढ़ रत्न

Home Top Ad

Post Top Ad

Popular Posts

Thursday, 7 July 2022

मगरलोड में दो कैबिनेट मंत्री कवासी लखमा व अमरजीत भगत का हुआ भव्य स्वागत भेंट मुलाकात में ठाकुर परिवार के घर वर वधु को दिए दोनों मंत्री ने आशीर्वाद


 मगरलोड में दो कैबिनेट मंत्री कवासी लखमा व अमरजीत भगत का हुआ भव्य स्वागत

भेंट मुलाकात में ठाकुर परिवार के घर वर वधु को दिए दोनों मंत्री ने आशीर्वाद





 आबकारी व उद्योग विभाग के अधिकारी रहे नदारद

कवासी लखमा ने किया भूपेश सरकार का गुणगान

 खाद्य मंत्री ने खाद् संकट को बताया केंद्र की देन

कई सालों से अंगद की तरह पैर जमाए खाद्य अधिकारी को मंत्री ने बताया प्रक्रिया है

कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हुआ उत्साह का संचार

 संवाददाता टोमन लाल सिन्हा पत्रकार कैलाश टांडे

 मगरलोड - विकासखंड मुख्यालय नगर पंचायत मगरलोड में छत्तीसगढ़ प्रदेश के दो  मंत्री जिसमें कवासी लखमा आबकारी उद्योग तथा  अमरजीत भगत खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्रालय छत्तीसगढ़ का आगमन अलग-अलग समय पर हुआ उद्योग मंत्री कवासी लखमा ने बुधवार को 2  बजे मगरलोड पहुंचा एवं कार्यकर्ताओं से भेंट मुलाकात कर मगरलोड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बीएमओ डॉ शारदा ठाकुर पत्रकार रमेश ठाकुर की पुत्र व वधू को आशीर्वाद दिया एवं भूपेश सरकार का गुणगान करते हुए कांग्रेसी कार्यकर्ताओं से रूबरू हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ शासन की महत्वकांक्षी योजना नरवा गरवा घुरवा बाड़ी का जमकर तारीफ किया इसके साथ ही उन्होंने मगरलोड नगर पंचायत में बड़े झाड़ के जंगल के नाम पर कई लोगों को प्रधानमंत्री आवास नहीं मिलने की जानकारी पर उन्होंने कहा कि जगदलपुर में भी लोगों को आवास मिलना शुरू हुआ है उसी तरह मगरलोड में भी लोगों को आवास दिया जाएगा पट्टा दिया जाएगा एवं मंत्री कवासी लखमा कई बार मजाकिया लहजे में उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जोश भरा 

खाद्य मंत्री अमरजीत भगत रात्रि 9 बजे मगरलोड आगमन हुआ एवं कांग्रेश कार्यकर्ताओं से भेंट मुलाकात कर उन्होंने डॉ शारदा ठाकुर एवं वरिष्ठ पत्रकार रमेश ठाकुर की पुत्र व वधू को नव दांपत्य जीवन की शुभकामनाएं प्रदान की
इस अवसर पर उन्होंने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा की छत्तीसगढ़ में डीएपी खाद की कमी पर केंद्र सरकार को खाद्य संकट के लिए जिम्मेदार ठहराया उन्होंने केंद्र सरकार को पर्याप्त खाद नहीं भेजने की बात कही 

इसके साथ ही उन्होंने धमतरी जिला में एक खाद्य अधिकारी कई सालों से अंगद की तरह पैर जमाए हुए हैं उनके प्रश्न पर खाद्य मंत्री ने इसे स्थानांतरण की प्रक्रिया बताते हुए खाद्य अधिकारी का बचाव करते हुए नजर आए

 क्या कारण है की लंबे वर्षों से इस धमतरी जिला में खाद्य अधिकारी  जमे रहने का तो इस पर मंत्री महोदय ने कोई सटीक जवाब नहीं दिया 

कई बार स्थानांतरण किया जाता है लेकिन कुछ ही दिनों के बाद पुनः धमतरी जिला में खाद्य अधिकारी के रूप में आ जाता है जिसकी कई सालों से आम जनता व नेताओं में चर्चा का विषय बना रहता है 

बरहाल दो दिग्गज मंत्रियों के मगरलोड आगमन पर कार्यकर्ताओं में जोश भरा है 

इस भेंट मुलाकात पर क्षेत्रीय सिहावा विधायक मध्य क्षेत्र आदिवासी  विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डॉ लक्ष्मी ध्रुव प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता लखन लाल ध्रुव जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शरद लोहाना पूर्व अध्यक्ष मोहन लालवानी जिला पंचायत उपाध्यक्ष निशू चंद्राकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डीहू राम साहू चंदन बाफना गिरीश साहू डाकवर साहू हेमंत देवांगन राजेंद्र साहू सोहिल साहू जिला पंचायत सदस्य कुसुम लता तोशन साहू कांति कवर दानी पाल नगर पंचायत अध्यक्ष नीतू खिलावन साहू जनपद अध्यक्ष ज्योति दिवाकर ठाकुर उपाध्यक्ष राजेश साहू सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे

Post Top Ad