मगरलोड हाई स्कूल में मनाया गया हरेली का त्यौहार
संवाददाता टोमन लाल सिन्हा पत्रकार कैलाश टांडे
मगरलोड - विकासखंड मगरलोड मुख्यालय के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एवम पूर्व माध्यमिक विद्यालय मगरलोड में आज पहली छत्तीसगढ़िया हरेली तिहार शासन के आदेशानुसार मनाया गया इस अवसर में विद्यार्थियों के बीच कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया सफल प्रतिभागी को पुरस्कार भी प्रदान किया गया कार्यक्रम में शासकीय उच्चतर माध्यमिक बालक विद्यालय के शाला विकास एवं प्रबंधन समिति के अध्यक्ष मोहन चक्रधारी माननीय रवि निवार्ण विधायक प्रतिनिधि, लेख राम तरुण कुमार साहू हीरालाल ध्रुव अध्यक्ष पूर्व माध्यमिक शाला संस्था के सदस्य एवं प्रबंधन समिति के पदाधिकारी द्वारा अन्नदाता किसानो का भी सम्मान किया गया शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिवार से हेमंत रजक व्याख्याता मनीषा नवरंग व्याख्याता प्रवेश कुमार ठाकुर शिक्षक सुश्री पायल निषाद सुश्री अर्चना सोनबरसा मुकेश पटेल कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी का विशेष योगदान रहा

