स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम उच्चतर,माध्यमिक विद्यालय भैंसमुंडी पालक संघ के अध्यक्ष बने नीलम साहू - chhattisgarhkaratan

chhattisgarhkaratan

भारत सरकार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से मान्यता प्राप्त छत्तीसगढ़ रत्न

Home Top Ad

Post Top Ad

Popular Posts

Sunday, 12 June 2022

स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम उच्चतर,माध्यमिक विद्यालय भैंसमुंडी पालक संघ के अध्यक्ष बने नीलम साहू

 

 


स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी  माध्यम उच्चतर,माध्यमिक विद्यालय भैंसमुंडी पालक सघ के अध्यक्ष बने नीलम साहू

धमतरी मगरलोड शासकीय अंग्रेजी माध्यम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भैसमुंडी  अध्यक्ष बने नीलम साहू   मगरलोड. 10 जून दिन शुक्रवार को स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भैसमुंडी मगरलोड में पूर्व निर्धारित योजनानुसार मगरलोड के अध्यक्ष सह पालक समिति का गठन समस्त आमंत्रित पालकगणों की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में विद्यालय का मंतव्य गंतव्य विद्यालय की वार्षिक कार्ययोजना पर प्राचार्य ए के ध्रुव ने विस्तारपूर्वक अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम के इस भव्य रूप को महिमामण्डित करते हुए शाला विकास एवं प्रबंधन समिति के बतौर अध्यक्ष नीलम साहू एवं उपाध्यक्ष के पद पर राजेश कुमार साहू पदासीन हुए। पालक समिति के चयन में कक्षा एल के जी  अंग्रेजी माध्यम से राजेश कुमार साहू एवं नंदनी सेन, कक्षा 1 ली से लालाराम साहू एवं डामिन दीवान, कक्षा दुसरी से गुलशन कुमार एवं यमुना साहू , कक्षा तीसरी से देवेन्द्र कुमार साहू एवं पदमा सिन्हा, कक्षा- 4 थी से शैलेन्द्र कुमार साहू एवं गौरी सिन्हा , कक्षा 5 वीं से घेवरचन्द साहू एवं रेखा साहू , कक्षा 8 वीं से योगेन्द्र साहू एवं तेजस्विता सिन्हा, कक्षा -7 वीं से महेश कुमार सिन्हा एवं लक्ष्मी टाण्डे, कक्षा- 8 वीं से नीलम साहू एवं मीनाक्षी साहू, कक्षा 9 वीं से पुषणलाल साहू एवं प्रतिमा साहू , कक्षा 10 वीं से दुजेस साहू एवं द्वीप सिन्हा बने, कक्षा -11 वीं से किशनलाल साहू एवं रूपा साहू, कक्षा 12 वीं से खिलेश्वरी किरण साहू एवं चिन्ता राम सिन्हा बने। इस कार्यक्रम में कई पालकगणों ने भी अपने विचार व्यक्त किये तथा विद्यालय के समस्त शिक्षकगणों की उपस्थिति में यह कार्यक्रम शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। अंत में विद्यालय के वरिष्ठ अध्यापक पी एस दीवान व्याख्याता  हिंदी ने समस्त पालकगणों की उपस्थिति पर आभार प्रकट करते हुए भविष्य में आवश्यक सहयोग की अपील की है।

Post Top Ad