ग्राम बोथीडीह में हुई मोटर पम्प कि चोरी का आरोपी पकड़ाया
आरोपी ग्राम परखंदा का रहने वाला था जिसको मगरलोड पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक धमतरी द्वारा धमतरी जिले में हो रहे चोरियों पर अंकुश लगाने के लिए दिये गए सख्त निर्देश
पुलिस अधीक्षक धमतरी श्री प्रशांत ठाकुर के द्वारा बढ़ती चोरियों के विरुद्ध अभियान चलाकर वैधानिक कार्यवाही करने एवं उनकी गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु सभी प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिया गया।
उक्त निर्देश के परिपालन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता पॉल के मार्गदर्शन में एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी,कुरुद श्री अभिषेक केशरी के नेतृत्व में थाना प्रभारियों द्वारा अभियान चलाते हुए असामाजिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार वैधानिक कार्यवाही किया जा रही है।
इसी क्रम में दिनांक 19.05.22 को थाना मगरलोड में सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम बोथीडीह में आगन बाड़ी में रखें मोटर पम्प को कोई अज्ञात चोर के द्वारा चोरी कर लिया है,जिस पर थाना मगरलोड पुलिस के द्वारा प्रथम सूचना पत्र 120/22 धारा 457,380 आईपीसी. के तहत अपराध पंजीबद्ध करते हुए विवेचना की जा रही थी,
इसी दरम्यान मुखबिर से सूचना मिली की एक व्यक्ति के द्वारा मोटर पम्प बिक्री करने की फिराक में मेघा में घूम रहा है की सूचना पर तत्काल घेरा बंदी कर आरोपी को हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ करने पर अपना अपराध कबूल किया गया,जिसके कब्जे से एक नग सबमर्सीबल मोटर पम्प (पांच एचपी) क़ीमती 20,000 हजार रुपये को बरामद किया गया है ,
आरोपी विक्रम साहू पिता बोधिराम साहू उम्र 21 वर्ष निवासी परखंदा थाना कुरुद को विधिवध गिरफ्तार कर रिमांड में भेजा जा रहा है
उक्त प्रकरण में थाना प्रभारी प्रणाली वैद्य,सहायक उप निरीक्षक दक्ष साहू एवं आरक्षक चंद्र हास मनहरे के द्वारा महत्वपूर्ण भूमिका रही।
