मगरलोड ग्राम पंचायत हसदा मे राजीव युवा मितान क्लब गठन हुआ सरपंच श्री जगदीश साहू उपसरपंच श्री टेक राम साहू जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष श्री चंद्रहास साहू - chhattisgarhkaratan

chhattisgarhkaratan

भारत सरकार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से मान्यता प्राप्त छत्तीसगढ़ रत्न

Home Top Ad

Post Top Ad

Popular Posts

Saturday, 21 May 2022

मगरलोड ग्राम पंचायत हसदा मे राजीव युवा मितान क्लब गठन हुआ सरपंच श्री जगदीश साहू उपसरपंच श्री टेक राम साहू जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष श्री चंद्रहास साहू





मगरलोड ग्राम पंचायत हसदा मे राजीव युवा मितान क्लब गठन हुआ सरपंच श्री जगदीश साहू उपसरपंच श्री टेक राम साहू जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष श्री चंद्रहास साहू   


धमतरी मगरलोड ग्राम पंचायत हसदा मे राजीव युवा मितान क्लब के तत्वधान में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का पुण्यतिथि मनाई गई जिसमे सरपंच श्री जगदीश साहू उपसरपंच श्री टेक राम साहू जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष श्री चंद्रहास साहू ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष विष्णु साहू सचिव श्री छवि लाल साहू ने पूर्व प्रधान राजीव गांधी की जीवन शैली के बारे मे जानकारी दी जिसमे राजीव युवा मितान क्लब के सभी सदस्य उपस्थित थे

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने राज्य के युवाओं को रचनात्मक कार्यों से जोड़ने और विकास कार्यों में सहभागी बनाने के लिए राजीव युवा मितान क्लब योजना की शुरुवात की हैं, आज के इस पोस्ट में राजीव युवा मितान क्लब गठन प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानेंगे।प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर एक राजीव युवा मितान क्लब का गठन किया जायेगा, राज्य शासन के निर्देश पर 2500 से अधिक जनसंख्या वाले ग्राम पंचायतों में एक से अधिक क्लब का गठन किया जा सकेगा।

ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्येक ग्राम पंचायत पर 01 क्लब के मान से कुल 11864 एवं नगरीय निकाय क्षेत्रों में कुल 1805 राजीव युवा मितान क्लब का गठन होगा।

नगरीय निकाय क्षेत्रों में जनसंख्या के अनुसार एक से अधिक राजीव युवा मितान क्लब का गठन किया जायेगा।

रूरल इंडस्ट्रियल पार्क के कार्यक्षेत्र में भी राजीव युवा मितान क्लब का गठन किया जा सकेगा।

राजीव युवा मितान क्लब में 18 से 40 आयु वर्ग के न्यूनतम 20 एवं अधिकतम 40 सदस्य होंगे, जिसमे से कम से कम एक तिहाई महिला सदस्य होंगे। सदस्यों का चयन लिंग, जाति या धर्म के आधार पर नहीं होगा। जिले के प्रभारी मंत्रीजी द्वारा यह सुनिश्चित किया जाएगा कि सभी वर्गों का प्रतिनिधित्व हो।

प्रतिवर्ष 1 लाख रूपये प्रति राजीव युवा नितान क्लब के मान से राशि 132 करोड़ 68 लाख रूपये व्यय होगा। प्रदेश में कुल क्लबों की संख्या 13269 होगी एवं सदस्यों की संख्या न्यूनतम 2.66,380 एवं अधिकतम 5,30,760 होगी।

राजीव युवा मितान क्लब के गठन का आदेश, नगर निगम क्षेत्र के लिए आयुक्त नगर निगम तथा नगर पालिका, नगर पंचायत एवं ग्रामीण क्षेत्रों के लिए अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) के द्वारा किया जायेगा।

राजीव युवा मितान क्लब के सामान्य सभा में उसके पदाधिकारी सहित सभी सदस्य होंगे। राजीव युवा मितान क्लब के सदस्यों की नियुक्ति जिले के प्रभारी मंत्री की अनुशंसा पर की जायेगी।

राजीव युवा मितान क्लब योजना का संचालन छत्तीसगढ़ शासन खेल एवं युवा कल्याण विभाग के द्वारा किया जायेगा

राजीव युवा मितान क्लब विघटन प्रक्रिया

राजीव युवा मितान का गठन / विघटन दो तिहाई बहुमत के आधार पर किया जायेगा। परन्तु जिले के प्रभारी मंत्रीजी का यह विशेषाधिकार होगा कि वह राजीव युवा मितान क्लब का विघटन कभी भी कर सकेंगे।

अध्यक्ष- 01

उपाध्यक्ष 02

सचिव- 01

कोषाध्यक्ष – 01

संयुक्त सचिव- 02


राजीव युवा मितान क्लब योजना के उदेश्य

युवा शक्ति राज्य के विकास के लिये एक महत्वपूर्ण पूंजी है। युवाओं को राज्य के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए संगठित कर शासन की विकास योजनाओं के कियान्वयन में सक्रिय सहयोग लेना।

युवाओं को संगठित कर प्रदेश की संस्कृति एवं पर्यावरण का संरक्षण संवर्धन के लिए कार्य करने सामाजिक नेतृत्व प्रदान करते हुए राज्य के आर्थिक विकास की गतिविधियों में प्रभावी रूप से भाग लेकर “गढ़बो नवा छत्तीसगढ़” की मुहिम में साक्षी बनना।

Post Top Ad