-खंडहर में तब्दील हो रहा ग्राम पंचायत डाभा के गौठान,प्रदेश सरकार की महत्वकांक्षी योजना पर फिर रहा पानी - chhattisgarhkaratan

chhattisgarhkaratan

भारत सरकार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से मान्यता प्राप्त छत्तीसगढ़ रत्न

Home Top Ad

Post Top Ad

Popular Posts

Wednesday, 6 April 2022

-खंडहर में तब्दील हो रहा ग्राम पंचायत डाभा के गौठान,प्रदेश सरकार की महत्वकांक्षी योजना पर फिर रहा पानी


 मगरलोड:-खंडहर में तब्दील हो रहा ग्राम पंचायत डाभा के गौठान,प्रदेश सरकार की महत्वकांक्षी योजना पर फिर रहा पानी


धनेश्वर बंटी सिन्हा/धमतरी:मगरलोड-महानदी के तट पर हुए ग्राम पंचायत डाभा के गौठान घेरा नहीं होने से खंडहर में तब्दील होते जा रहे हैं।

प्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण योजना ग्राम डाभा के गौठान को देखकर फेल नजर आ रहे हैं,गौठान में कार्यरत मुस्कान महिला समूह की महिलाओं को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, समूह की महिलाओं का कहना है कि लगातार करीब 21 महीने हो गए हैं कार्य करते लेकिन अभी तक सिर्फ ₹9000 की राशि मुस्कान महिला समूह के खाते में आया है,

जबकि इस गौठान से 66 क्विंटल खाद का बिक्री भी हो चुका है।

लेकिन राशि का पता नहीं अपने परेशानियों को बताते हुए महिलाओं ने कहा की गौठान में घेरा या बाउंड्री वाल नहीं होने की वजह से आए दिन शराबी लोग गौठान में शराब पीते है और शराब की बोतल को तोड़कर गौठान के खाद में फेंक देते हैं कार्य कर रहे महिलाओं का किसी के हाथ कट रहे हैं तो किसी के पैर महिलाओं का कहना है कि जल्द से जल्द गौठान में घेरा करवाना आवश्यक है।

सरपंच ग्राम पंचायत डाभा सेखन लाल साहू

गौठान निर्माण में पंचायत के 14 वे वित्त की राशि 9.45 हजार रुपये लगना था लेकिन पंचायत में फंड नही होने की वजह से नही लग पाया है।जिसकी जानकारी,CO को भी दिए है लेकिन अभी तक सिर्फ आश्वासन ही मिला है।

सचिव दुजराम ध्रुव

 अभी तक गौठान में जितना भी कार्य हुए हैं मनरेगा के अंतर्गत हुए हैं 14 वित्त की राशि जो लगना था वहां पंचायत में फंड नहीं होने की वजह से नहीं लग पाया है इस संबंध में जिला CO को भी जानकारी दिए है लेकिन सिर्फ आश्वासन बस मिला है।


अब देखने वाली बात होगी कि ग्राम पंचायत डाभा के गौठान पर घेरा कब तक होगा,कब तक समूह के महिलाओं को शराब की टूटी बोतल से अपनी हाथ और पैर कटवाना होगा।

Post Top Ad