जनपद पंचायत मगरलोड मनरेगा कर्मचारी एवं रोजगार सहायक हड़ताल पर ऑफिस एवं गांव में पड़ा सन्नाटा - chhattisgarhkaratan

chhattisgarhkaratan

भारत सरकार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से मान्यता प्राप्त छत्तीसगढ़ रत्न

Home Top Ad

Post Top Ad

Popular Posts

Thursday, 7 April 2022

जनपद पंचायत मगरलोड मनरेगा कर्मचारी एवं रोजगार सहायक हड़ताल पर ऑफिस एवं गांव में पड़ा सन्नाटा


 


जनपद पंचायत मगरलोड मनरेगा कर्मचारी  एवं रोजगार सहायक हड़ताल पर ऑफिस एवं गांव में पड़ा सन्नाटा

पत्रकार कैलाश टांडे छत्तीसगढ़

धमतरी मगरलोड रामलीला मैदान थाना के सामने 45 डिग्री तापमान में बैठकर सरकार को लगा रही है गुहार फिर भी तक छत्तीसगढ़ के  गांव में श्रमिक मजदूर के पास कोई अभी काम नहीं है अब मजदूर क्या करेगा कड़ी धूप में रोजगार सहायक मनरेगा के काम में डटे रहते हैं अपने मांग को लेकर 6 महीने पहले भी हड़ताल में बैठे थे आश्वासन देने के बावजूद अभी तक नियमितीकरण नहीं किया गया नियमितीकरण की मांग को लेकर 4 अप्रैल से महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी स्कीम के तहत काम करने वाले मनरेगा के एपीओ से लेकर ग्राम पंचायत के रोजगार सहायक तक हड़ताल पर चले गए हैं। इससे मस्टर रोल जनरेट होने से लेकर तमाम काम रुक गए हैं। जिले के धमतरी मगरलोड विकासखंड के लगभग एक लाख मजदूरों को घर बैठना पड़ा मनरेगा कर्मचारी के जिला अध्यक्ष मगरलोड तहसीलदार एवं थाना प्रभारी को ज्ञापन देकर हड़ताल में बैठे सोमवार से रोजगार गारंटी का काम नहीं मिल रहा है। जिले के सभी विकासखंडों में सभी जिला एवं जनपद के अधिकारी, कर्मचारी, रोजगार सहायक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं।




उनकी 2 सूत्रीय मांगों में चुनावी जनघोषणा पत्र को आत्मसात करते हुए सभी मनरेगा कर्मियों का नियमितीकरण एवं दूसरी मांग नियमितीकरण की प्रक्रिया पूर्ण होने तक ग्राम रोजगार सहायकों का वेतनमान निर्धारित करते हुए मनरेगा कर्मियों पर सिविल सेवा नियम 1966 के साथ पंचायत कर्मी नियमावली लागू करने की है। हड़ताली मनरेगा कर्मियों का आरोप है कि हर साल मनरेगा में काम करने वाले मजदूरों तक की मजदूरी बढ़ रही है, लेकिन मनरेगा कर्मियों के मानदेय में कोई बढ़ोतरी नहीं हो पाई है। हड़ताल 

प्रांतीय संघ के आह्वान पर मनरेगा अधिकारी, कर्मचारी व रोजगार सहायक नियमितीकरण व अन्य मांग को लेकर हड़ताल पर बैठे हैं। इससे सरकार की महत्वपूर्ण योजना मनरेगा  एवं शासन की महत्वकांक्षी योजना नरवा गरवा घुरवा बारी ठप हो गया है। छत्तीसगढ़ के मनरेगा पोर्टल पर काम करने वाले मजदूरों की संख्या शून्य हो गई है। लगातार जिस रोजगार सहायक व अधिकारी, कर्मचारी के बदौलत 3 साल तक मनरेगा के उत्कृष्ठ कार्य के लिए केंद्र सरकार से प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले सरकार आज इन्ही कर्मचारियों के लिए किए गए चुनावी घोषणा के वादा को भूल गए हैं। मनरेगा कर्मियों ने शासन से जल्द मांगों को पूरा करने की मांग की है। नेता शत्रुघ्न साहू समर्थन देने के लिए मंच पर सरकार को खरी खोटी सुनाई वादा किया हो तो पूरा कीजिए गांव में मजदूर बैठे हैं


छत्तीसगढ़ मनरेगा कर्मचारी संघ के ब्लॉक इकाई मगरलोड जिला धमतरी छत्तीसगढ़ के जिला अध्यक्ष शैलेंद्र सरसिहा ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप सेन तकनीकी रोजगार उपाध्यक्ष सरोज जोशी रोजगार सहायक सचिव माधुरी नेताम कोषा अध्यक्ष मुकेश कुमार बाघ लेखापाल संरक्षक भावेश नाथ योगी कार्यक्रम अधिकारी रोजगार सहायक संघ के अध्यक्ष महेंद्र कुमार साहू उपाध्यक्ष ओमप्रकाश अहिवारा सदस्यगण टामेश्वर साहू एवं समस्त मरेगा कर्मचारी उपस्थित मगरलोड महा हड़ताल हमारी मांग अगर पूरा नहीं होते तो हम लोग रायपुर में करेंगे धरना

Post Top Ad